Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ली बैठक, ”विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में बेहतर आयोजन करें सुनिश्चित – कलेक्टर…

सक्ती। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा वंचित हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार किया जाएगा। कलेक्टर ने यात्रा के आयोजन हेतु जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, नोडल अधिकारी पंचायत बी पी भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती पंकज डाहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरज राठौर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

See also  ईरान के पास कोई दांव नहीं बचा : ट्रंप…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!