Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पंडोपारा में लगातार चोरी एवं वाहन चोरी करने वालो के विरूद्ध कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पूर्व में भी चोरियों को दें चुके है अंजाम, कुल 05 प्रकरणों में खुलासा…

कोरिया। पंडोपारा में लगातार चोरी एवं वाहन चोरी करने वालो के विरूद्ध कोरिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। दिनांक 13 मई 2024 को प्रार्थी हरिराम पिता बुढन साय, कविता मिंज पति मोहर साय मिंज एवं विश्वासी पति धरमसाय टोप्पो सभी निवासी विराट नगर पण्डोपारा के द्वारा पृथक-पृथक रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12 एवं 13 मई 2024 के मध्यरात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा प्रार्थिया कविता मिंज के यहा सेंधमारी कर घर के अंदर घुसकर बेडरूम में लेडिज बैग में रखे 500 रूपये नगद, पैन कार्ड, आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज तथा टिफिन, प्रार्थी हरिराम के यहां से सेंधमारी कर घर के अंदर घुसकर 3000 रूपये नगद चोरी कर एवं घर में रखे बक्शा एवं दस्तावेजों को बाहर निकालकर फेंक दिये है।

इसी तरह प्रार्थिया विश्वासी के यहां सेंधमारी कर घर के अंदर घुसकर 03 नग साड़ी चोरी कर लिये है तथा प्रार्थी कृपाशंकर तिवारी पिता शेषमणी तिवारी निवासी ग्राम खैरी थाना पटना के यहां से दिनांक 16 मई 2024 के मध्य रात्रि मोटर सायकल चोरी कर लिए है।

See also  माता कौशल्या की जन्मभूमि पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने की चौपाल, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कौशल्या धाम में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

उपरोक्त चोरियों के प्रकरण से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अगवत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के द्वारा चोरी के मशरुका बहुत छोटे होने के बावजूद फ्री एंड फेयर रजिस्ट्रेशन ऑफ़ क्राइम के तहत मामला पंजीबद्ध करने का निर्देश दिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, SDOP बैकुण्ठपुर, सायबर सेल प्रभारी की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जिस पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 128/24, 129/24, 130/24 एवं 132/24 धारा 457, 380 भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान घटना स्थल के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज, अन्य तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 17 मई 2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राकेश भारती उर्फ संजू पिता स्व. बैजनाथ भारती उम्र 42 वर्ष निवासी कोचिला थाना पटना को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि दिनांक 12 एवं 13 मई 2024 की रात मैं अपने 02 अन्य साथियो के साथ मिलकर (नाम बताया है किन्तु यहाँ खुलासा नहीं किया जा रहा है) पण्डोपारा में जाकर विराट नगर कालोनी में सेंधमारी कर चोरी किये है, चोरी के सामान को आपस में बांट लिये है तथा दिनांक 16.05.2024 को ग्राम खैरी से एक मोटर सायकल भी चोरी किया हूँ, जो अपने घर में छुपाकर रखा हूँ। आरोपी राकेश भारती के निशानदेही पर चोरी की गई मोटर सायकल को बरामद किया गया है एवं पण्डोपारा कालोनी से चोरी किया गया मशरूका 1500 रू. नगद, 01 नग साड़ी, 01 पेचकस एवं सब्बल बरामद किया गया है। प्रकरण में अन्य 02 आरोपी फरार है जिनकी निरंतर पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राकेश भारती का थाना बैकुण्ठपुर में भी पूर्व में चोरी का आपराधिक रिकार्ड रहा है।

Advertisment

पूर्व से चोरी में फरार चल रहा आरोपी भी कोरिया पुलिस की गिरफ्त में
मामले में थाना के एक अन्य अपराध क्रमांक 160/23 धारा 457, 380, 411, 34 भादवि० में कटकोना थाना पटना के प्रार्थियां पार्वती पति स्व० जदुनाथ निवासी कटकोना के यहां से सोने व चांदी की ज्वेलरी एवं पैसों की चोरी के प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था तथा एक अन्य फरार आरोपी ऋषि रौतिया जिसको पकड़ने में कोरिया पुलिस को सफलता मिली है। फरार आरोपी को 18 मई 2024 को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार इस पुराने प्रकरण में भी निकाल सम्भव हो पाया।

See also  शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी का मुख्य आरोपी पीयूष जायसवाल पर शिकंजा, गृह मंत्रालय ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर, जांजगीर-चांपा पुलिस की लगातार तलाश जारी, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना पटना में धारा 457,380 भा द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपियों की निरंतर पतासाजी जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!