Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जवाहर बाल मंच के माध्यम से आने वाली पीढ़ी संस्कारित होगी- राजेश्री महन्त, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ रायपुर में…

जवाहर बाल मंच के माध्यम से आने वाली पीढ़ी संस्कारित होगी- राजेश्री महन्त
 
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ रायपुर में
 
जांजगीर-चांपा। जवाहर बल मंच के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रायपुर में किया गया, शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज उपस्थित हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी वी हरी ने की कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि- जवाहर बल मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री हरि जी केरल से चलकर हमारे बीच उपस्थित हुए हैं यह पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अनेक राज्यों में जा-जा कर  इस मंच के माध्यम से अच्छे संस्कार का प्रचार प्रसार कर रहे हैं! हमारे सनातन संस्कृति के आदि शंकराचार्य जी ने भी केरल से चल कर पूरे राष्ट्र का भ्रमण करते हुए भारतवर्ष के चार स्थानों पर चार पीठों की स्थापना करके भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाया। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि आप सब इस मंच के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में अच्छे संस्कारों को आगे बढ़ने का कार्य पूरा करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक श्री हरि ने इस अवसर पर कहा कि जवाहर मंच एक अच्छे संस्कार की शुरुआत है हमने महाराष्ट्र ,तमिलनाडु, कर्नाटक सहित देश के अनेक राज्यों में इसे प्रारंभ किया है, हम केवल कांग्रेस पार्टी के लिए ही कार्य नहीं कर रहे हैं बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देश के अनेक स्थानों पर मोहब्बत की दुकान स्थापित करेंगे जहां आवश्यकतामंद बच्चों को नि:शुल्क भोजन और दूध जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की वस्तुएं प्रदान किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शैलेश नितिन त्रिवेदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि -बच्चों का मन बहुत ही सेन्सिटिव होता है हम और आप प्रौढ़ लोग बहुत सी बातों का अनुभव अपने जीवन में कर चुके होते हैं किंतु बच्चे बहुत गंभीरता पूर्वक सीखते रहते हैं। समाज में नफरत फैलाना बहुत आसान होता है, लोगों को गलत रास्ते पर चलना सिखाना भी बहुत आसान होता है लेकिन कठिन कार्य है किसी व्यक्ति को सुसंस्कृत बनाना, आप सब इस कार्य को कर रहे हैं बधाई के पात्र हैं। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि -कुछ संस्थाएं देश में ऐसी बन गई है जो गलत संदेश फैलाने का कार्य कर रही है यह उचित नहीं है जिस नेहरू की तारीफ सरदार बल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस किया करते थे उन्हें बदनाम करने की साजिश हो रही है ऐसे समय में जवाहर बाल मंच की आवश्यकता और उपयोगिता बहुत अधिक है। लोगों को ए आई सी वाई के जनरल सेक्रेटरी कोको पाढ़ी जी ने भी संबोधित किया। छत्तीसगढ़ जवाहर बल मंच के मुख्य कोऑर्डिनेटर प्रणव वैष्णव ने आभार व्यक्त की, यह प्रशिक्षण शिविर दो दिनों तक आयोजित होगा।

See also  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक ली, जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन एवं त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!