Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आरोपियों द्वारा पैसे की लालच में अपने ही जीजा को डंडे से मारकर हत्या कर हो गए थे फरार,  प्रकरण में दोनो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। आरोपियों द्वारा पैसे की लालच में अपने ही जीजा को डंडे से मारकर हत्या कर फरार हो गए थे। हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। 18 मई 24 को ग्राम परसदा में तालाब किनारे मृतक मुन्ना चौहान पिता समशेर चौहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.) का शव मिला था। मृतक का विवाह संतोषी चौहान (रानी) निवासी परसदा से 13 वर्ष पूर्व विवाह हुआ है जो परिवार सहीत (उ.प्र.) में रहते थे। मृतक की पत्नि संतोषी चौहान अपने 03 बच्चों के साथ पीछले तीन माह से अपने मायका परसदा में ही रह थी।
18 मई 24 को प्रातः गांव में तलाब किनारे चित अवस्था में एक व्यक्ति की शव पडी हुई थी की सूचना पर घर वालो ने आकर देखा तो मृतक चीत हालात में पडा था जिसके दाहिने कान से खून निकला है जिस पर सूचना पाकर मुलमुला पुलिस ने त्वरित मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्डम कराया गया था।
डांक्टर साहब से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर परिस्थिती जन्य साक्ष्य के अधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का अपराध पाये जाने से थाना मुलमुला में अप.क्र. 163/24 धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि मृतक के दोनो साले सतीश चौहान एंव अमित चौहान के जीजा मुन्ना चैहान द्वारा शराब पीकर अपनी बहन संतोषी चौहान एंव बच्चों के साथ मारपीट करने एवं भांजी की एक्सीडेंट से मृत्यु होने के बाद मिले राहत राशि 2 लाख रूपये में से राशि नही देने एवं मृतक मुन्ना सिंह के द्वारा शराब पीकर अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट करता था जिस बात से नाराज व अक्रोशित होकर दोनो भाईयों के द्वारा परसदा तालाब किनारे मजबूत डंण्डे से मृतक के सिर में मारकर हत्या कर दिए हैं। घटना के बाद से आरोपीगण फरार थे जिनकी पता तलाश मुलमुला पुलिस कर रही थी जिन्हे अलग-अलग स्थानों घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी सतीश चौहान निवासी परसदा थाना मुलमुला एवं अमित कुमार चौहान निवासी परसदा थाना मुलमुला को पकड़ा गया, जिन्हे सुरक्षापूर्वक हिरासत में लेकर थाना लाकर गवाहो के समक्ष पूछताछ मेमोरण्डम कथन लिया गया। जिन्होने मेमोरण्डम कथन में घटना कारित करना स्वीकार किये एवं घटना में प्रयुक्त डंण्डा को बरामद कर आरोपियों को 19 मई 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. विनोद जाटवर, सउनि के.आर. साहू, सउनि के.के. साहू, प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत प्र.आर. बलबीर सिंह, म.प्र.आर.जमुना तिवारी आर.राजेन्द्र राठौर, राजा जयप्रकाश रात्रे, जितेन्द्र कुर्रे, महेन्द्र मिरी, मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल, यशवंत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, 88.39 प्रतिशत छात्र पास, यहां चेक करें रिजल्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!