Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Korba Breaking: दिनदहाड़े हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा – 100% रिकवरी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी…

कटघोरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – लूटे गए नकदी, लैपटॉप, मोटरसाइकिल व अन्य सामान पूरी तरह बरामद

कोरबा। कटघोरा में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 100% लूट का माल बरामद कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28 जनवरी 2025 को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया। चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर ₹42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया गया।

See also  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि...

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कटघोरा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्रीमान पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की।

Advertisment

गिरफ्तार आरोपी

राजपाल चौहान (पिता – पीताम्बर चौहान), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – जमनीमुड़ा, थाना पाली
आशीष चौहान (पिता – स्व. रघुवर सिंह), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका
सूरज चौहान (पिता – विश्राम सिंह), उम्र – 30 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका
100% बरामद सामग्री

See also  केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दी...

✅ ₹42,290 नकद
✅ मोबाइल फोन
✅ टेबलेट
✅ लूटी गई मोटरसाइकिल

पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील

कटघोरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होगा।

पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!