Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME : तीन तलाक के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी पति भोपाल से गिरफ्तार, दूसरी शादी…

दुर्ग। तीन तलाक के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कसारीडीह निवासी रेशमा फातिमा ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। रेशमा ने बताया कि उसका विवाह 16 नवम्बर 2023 को कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के समय रेशमा की मां ने वर पक्ष को 1,07,786 रुपये नगद, सोना-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान उपहार स्वरूप दिए थे।

See also  ED का ताबड़तोड़ एक्शन! महादेव ऑनलाइन बुक केस में 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

निकाह के बाद रेशमा अपने पति के साथ नागपुर, महाराष्ट्र से कसारीडीह आकर रहने लगी। लेकिन कुछ दिनों में ही पति का व्यवहार बदल गया और बिना किसी कारण के रेशमा से झगड़े होने लगे। पीड़िता के अनुसार, 18 दिसम्बर 2024 को मोहम्मद रईस ने उसे तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता तोड़ दिया और फिर किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम विवाह अनुच्छेद की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भोपाल के टीपी नगर इलाके में छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया और विधिवत प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!