Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी को बड़ा झटका, रिलीज से पहले ही क्यों कैंसिल करने पड़े शोज?

मुंबई : ऋषभ शेट्टी फिर लौट रहे हैं. 2 अक्टूबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज किया जाएगा. जिसका वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से क्लैश भी होने वाला है. पर एडवांस बुकिंग में ऋषभ शेट्टी और वरुण का कोई मुकाबला नहीं है. साउथ एक्टर बहुत आगे निकल गए हैं. ब्लॉक सीट्स के साथ ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 18.95 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. पर क्या इतनी कमाई बहुत है? आखिर क्यों रिलीज से पहले ही ‘कांतारा’ को बड़ा झटका लगा है?

दरअसल फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. अब एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मेकर्स ने 1 अक्टूबर की रात को ‘कांतारा चैप्टर 1’ के प्रीमियर शोज दिखाने का फैसला किया था. पर आखिरी वक्त पर क्यों कैंसिल कर दिए गए हैं? इसकी वजह सामने आ चुकी है.

See also  11 लोगों को तत्काल मिला नया राशन कार्ड, दो दिनों के भीतर लोकसेवा केंद्र में 389 आवेदनों का हुआ निराकरण, सुचारू रूप से संचालित होने लगा है बलौदाबाजार जिला कार्यालय, ग्रामीण आवेदन लेकर पहुंचने लगे...

कांतारा चैप्टर 1 को बड़ा झटका!
नई रिपोर्ट से पता लगा कि मेकर्स ने रिकॉर्ड नंबर में प्रीमियर शोज की प्लानिंग की थी. पर इन्हें जनता का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था. जिसके बाद सभी शोज को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 2 अक्टूबर की सुबह से ही फिल्म दिखाने का फैसला कर लिया है. दरअसल इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धुआं उठाया था. कई करोड़ों की कमाई की गई. ऐसे में इस बार ऋषभ शेट्टी की फिल्म का बजट भी बढ़ा दिया गया है. लेकिन लगता है कि उम्मीद के मुताबिक, उनको वैसा रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिख रहा है.

See also  सुरक्षा और शांति बनाए रखने में पुलिस सेवा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री ने माना में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का किया शुभारंभ...

दरअसल फिल्म के हिंदी में अबतक 57 हजार टिकट बिक गए हैं. वहीं, 1 करोड़ 81 लाख से ज्यादा का कारोबार एडवांस बुकिंग से हो चुका है. पर नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हिंदी में प्री-रिलीज बिक्री कम है. ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान था कि फिल्म की शुरुआत शानदार होगी. लेकिन अब कहा गया है कि कर्नाटक से बाहर फिल्म का कलेक्शन कम रहेगा. दरअसल तेलुगु वर्जन में प्रभास ने ट्रेलर रिलीज किया था. वहीं जूनियर एनटीआर प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए थे. यहां तक कि आंध्र प्रदेश में फिल्म के टिकट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. अब देखना होगा कि फिल्म कैसी कमाई करती है?

See also  राज्य सरकार से बजट नहीं मिलने के कारण क्रेडा विभाग में कार्य बंद होने के कगार पर, उपकरण, ड्यूल पंप सहित मेंटेनेंस के सामग्री की कमी, अधिकारी कर्मचारियों को भी नहीं मिल पाया वेतन, कार्य हो रहा प्रभावित...

वरुण धवन को मिलेगी टक्कर
बेशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म की कमाई कितनी भी कम हो, पर हिंदी में वरुण धवन को कांटे की टक्कर मिलने वाली है. दरअसल कांतारा चैप्टर 1 को अभी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पर हो सकता है कि जैसी मेकर्स को उम्मीद है, यह उससे कम हो.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!