Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रामायण दुनिया की सबसे बड़ी कहानी, इसे सही पैमाने पर दिखाना मेरा सपना : नमित मल्होत्रा

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो DNEG के ग्लोबल CEO और प्राइम फोकस स्टूडियोज के संस्थापक हैं, ने अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रामायण को लेकर खुलकर बात की है। नीतेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसे 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्म माना जा रहा है।

प्रोमो ने मचाया तहलका
फिल्म का पहला प्रोमो 3 अगस्त को रिलीज़ हुआ था, जिसने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। शानदार विजुअल्स, असलीपन और भावनाओं से भरे दृश्यों ने फैंस और इंडस्ट्री को प्रभावित किया। अब दर्शक बेसब्री से इसके ट्रेलर और बड़े पर्दे पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

See also  विधानसभा आम निर्वाचन 2023: डाकमत पत्र जारी किये जाने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित...

“रामायण मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा काम” – नमित
नमित मल्होत्रा ने कहा कि रामायण मेरे जीवन का सबसे बड़ा विज़न और प्रेरणा बन गई है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वह कहानी है जिसे हम अपने देश में पूजते हैं। मेरा मकसद है कि इसे टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी के सही मेल के साथ उस पैमाने पर पेश करूं, जिसकी यह हकदार है।

उन्होंने कहा कि अब तक रामायण को छोटे पर्दे पर या स्टेज नाटक की तरह दिखाया गया, लेकिन पहली बार दर्शक असली युद्ध, भव्य किरदारों और महाकाव्य लड़ाइयों को बड़े पर्दे पर देखेंगे।

स्टार कास्ट और भव्य पैमाना
रणबीर कपूर – भगवान राम
साई पल्लवी – सीता
यश – रावण
सनी देओल – हनुमान
रवि दुबे – लक्ष्मण

Advertisment

फिल्म को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा दिवाली 2027 पर रिलीज़ होगा। दुनियाभर में इसे आईमैक्स पर दिखाने की योजना है।

See also  अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने CM साय से की सौजन्य भेंट…

दुनिया के सामने भारतीयता का गौरव
मल्होत्रा ने कहा कि रामायण सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी कहानी है। उन्होंने कहा कि अब तक दुनिया ने इसे उस रूप में नहीं देखा, जैसा देखना चाहिए। मैं चाहता हूँ कि यह फिल्म हर भारतीय के लिए गर्व का कारण बने और पूरी दुनिया को दिखाए कि हमारी कहानी कहने की परंपरा कितनी महान है।

ऑस्कर विजेता टीम के साथ भव्य निर्माण
रामायण को प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर बना रहे हैं। तकनीक, विजुअल इफेक्ट्स और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू के साथ यह फिल्म विश्व स्तर पर भारतीय सिनेमा का परचम लहराने का दावा करती है।

See also  विधायक के निर्देश पर सोलर पंप बदला गया, विधायक द्वारा गांव का निरीक्षण कर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!