Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

10 छक्के मारकर ठोका सबसे तेज शतक, बस इतनी गेंदों में बना दिया रिकॉर्ड, मचाया गजब का तूफान

नई दिल्ली,01अक्टूबर : भारत में सिर्फ IPL ही कहां है. अब तो हर राज्य की भी अपनी T20 लीग है. फिलहाल, उत्तराखंड प्रीमियर लीग खेला जा रहा है, जहां 30 सितंबर को खेले मुकाबले में देहरादून के एक बल्लेबाज ने धमाका कर लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया. UPL यानी उत्तराखंड प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को बनाने वाले बल्लेबाज का नाम एलेन चेतन हैं, अब जो बल्लेबाज सबसे तेज शतक मारने का कारनामा करेगा, उसकी टीम हार जाए, ऐसा कैसे हो सकता है. वही इस मुकाबले में भी देखने को मिला. तूफानी शतक ठोकने वाले चेतन की टीम ने उनके प्रदर्शन की बदौलत मैच भी जीत लिया.

See also  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश एस. सिंह होंगे सम्मानित, जनसंपर्क दिवस पर PRSI का गरिमामय आयोजन 21 अप्रैल को...

शतक का जवाब शतक से मिला
UPL यानी उत्तराखंड प्रीमियर लीग में 30 सितंबर को USN इंडियंस और ऋषिकेश फाल्कंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में एलेन चेतन ऋषिकेश फाल्कंस का हिस्सा थे. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी USN इंडियंस ने की. उन्होंने अपने ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज विशाल कश्यप के 59 गेंदों पर बनाए 116 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 230 रन बनाए. स्कोर बड़ा था . ऐसे में USN इंडियंस की जीत की संभावना भी ज्यादा थी. मगर खेल अभी खत्म नहीं हुआ था.

चेतन ने UPL के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा
USN इंडियंस के लिए अगर विशाल कश्यप ने शतक जड़ा तो उससे भी तेज शतक ऋषिकेश फाल्कंस के लिए रन चेज में चेतन ने जड़ा. चेतन ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में ही अपना शतक 9 छक्के जमाते हुए पूरा कर लिया. इस तरह वो UPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. एलेन चेतन ने 90 मिनट की अपनी पूरी पारी में 214.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 116 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

See also  मेरा घर राहुल का घर अभियान की शुरुआत की जिला युवा कांग्रेस ने...

मतलब, 30 सितंबर को UPL T20 के एक ही मैच में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया. दोनों ने ही 116-116 रन बनाए. लेकिन, जीत आखिरकार उसको मिली, जिसके शतक में ज्यादा पावर था. यानी जिसने सबसे कम गेंदों पर शतक जड़ा था.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!