Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ति जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बनी द्रोपती चंद्रा,उपाध्यक्ष बने कमल किशोर पटेल…

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सक्ति जिला पंचायत में सक्ति जिला के प्रथम अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए द्रोपती चंद्रा ने अपना परचम फहरा दिया।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा
नवगठित सक्ति जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर हाईकोर्ट अधिवक्ता कमल किशोर पटेल चयनित हुए जिससे इन लोगों के समर्थको के बीच में काफी उत्साह नजर आ रहा है उनके समर्थक तथा भाजपा कार्यकर्ता जिला पंचायत के सामने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए आपस में बधाइयां दे रहे हैं।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल
सक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद 4 से 5 भाजपा के महिला जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिएअपनी अपनी दावेदारी ठोकने में लगे हुए थे इन सब के बीच जयजयपुर ब्लॉक के तुषार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के रूप में चयनित हुई द्रौपदी चंद्रा बनी और सभी अटकलें पर विराम लगा दिया।

Advertisment
See also  Indian Army Chief News : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को पद से हटाने का सोशल मीडिया दावा फर्जी; सरकार ने किया खंडन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!