Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : 8 परिवारों को नक्सलियों ने गांव से निकाला…

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर बसे 2 गांव के 8 परिवार के 17 से ज्यादा लोगों को नक्सलियों ने गांव से बेदखल कर दिया है। इनपर आरोप लगाया कि ये पुलिस के मुखबिर हैं, इन्हीं की वजह से थुलथुली मुठभेड़ में 38 साथियों को फोर्स ने मारा है। गांव से निकाले जाने के बाद सभी ग्रामीण अपना घर, खेती, पशु छोड़कर शहर आ गए हैं।

दरअसल, इंद्रावती नदी के पार अबूझमाड़ में दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की सरहद पर कोहकवाड़ा और तोड़मा गांव है। ये दोनों गांव अंदरूनी और नक्सल प्रभावित है। 2 दिन पहले इन दोनों गांव में करीब 40 से 50 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंचे थे। फिर जनअदालत लगाई। वहीं कोहकवाड़ा के 6 और तोड़मा के 2 परिवार पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया।

See also  क्राइम ब्रांच के नाम पर वसूली करने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में, थानों में जाकर बैठता था आरोपी सिपाहियों की पोस्टिंग भी कराई, करोबारी से पांच लाख की वसूली में खुला राज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!