Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: रायगढ़ डबल मर्डर से सनसनी, दशहरे के दिन सास और दमाद को मार डाला, बेटी गंभीर, मुआवजे की रकम के लिए हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दशहरे के दिन डबल मर्डर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, बेटी गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों ने परिवार पर उस वक्त हमला किया जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। आरोपियों ने दोनों की हत्या गला दबाकर की। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। ग्राम रायकेरा के माझापारा में गुरूवार की रात घर के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई। वहीं, मृतकों की बेटी गंभीर हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए टिंगनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार 80 वर्ष और दामाद लक्ष्मण सिदार 60 वर्ष के रूप में की गई। दोनों की हत्या गला दबाकर की गई। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

See also  Prashant Tamang Death : इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से थमा सुरों का सफर

ग्रामीणों से पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है।

मुआवजा राशि के लिए हत्या

जानकारी मिली है कि मृतक सुकमेत सिदार को कुछ समय पहले ही प्लांट से मुआवजा राशि मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि मुआवजा राशि के बारे में आस पड़ोस और परिजन के लोगों को जानकारी थी। शायद पैसे हड़पने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया हो। सनसनीखेज हत्याकांड में रिश्तेदारों के भी होनी की आशंका जताई जा रही है।

Advertisment

फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

See also  चैतन्य महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!