छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर 28 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई की 27 सितम्बर को दोपहर के समय पीड़िता जब घर में अकेली थी तभी दोनो आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम पीड़िता के घर आए और पीड़िता के पति के बारे में पूछे जो घर में नही है बताई तब ऊक्त दोनो व्यक्ति के द्वारा पीड़िता के हाथ मुंह दबा कर जबदस्ती दुष्कर्म किए तथा जान से मारने की धमकी दिए। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 651/23 धारा 376,(2) (च), 376 (घ),323, 506 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी रवि कुमार सूर्यवंशी व मंगतू राम सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर. शिवराय सागर, महिला आर. रेखा एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।



