Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पटवारी से सांठगांठ कर जमीन दलालों ने खोखरा की 02 एकड़ सरकारी भूमि को आठ लोगो के पास बेच दिया…

पटवारी से सांठगांठ कर जमीन दलालों ने खोखरा की 02 एकड़ सरकारी भूमि को आठ लोगो के पास बेच दिया

मामला जेल बिल्डिंग के आसपास खोखरा की 50 एकड़ से अधिक शासकीय जमीन को पटवारी ने कर दी थी दलालो के नाम

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम खोखरा में पटवारी से मिलीभगत कर जेल बिल्डिंग के पास की सरकारी भूमि को जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों ने 50 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अपने नाम करके स्वयं अथवा मुख्तियारीनामा के माध्यम से विभिन्न ग्राहकों में टुकड़ों में प्लाटिंग करके बेच दी।
2 एकड़ शासकीय भूमि जिस पर पहले मुरूम उत्खनन होता था, वह राजस्व रिकार्ड में अचानक से एक निजी व्यक्ति के नाम पर आ गया। इसके बाद जगदीश कश्यप नाम के व्यक्ति ने आम मुख्तियार बनाकर 7-8 लोगों को बेच दिया। इतना ही नहीं इसी जमीन से जुड़ी कुछ एक और जमीन को भी शासकीय भूमि से कृषि भूमि में परिवर्तित करके कथित जमीन के कारोबारी द्वारा अवैध प्लाटिंग करते हुए आधा दर्जन लोगों के पास टुकड़ों में बिक्री कर दी गई है।हालांकि इस मामले की भनक राजस्व अमले को हुई तो अधिकारी हरकत में आए और प्रारंभिक जांच में करीब 2 एकड़ सरकारी जमीन की बिक्री होने की पुष्टि होने पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

See also  आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री साय की पहल पर भारत सरकार से मिली 15,000 आवासों की स्वीकृति...

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार पर ग्राम खोखरा में पदस्थ पटवारी लखनलाल कुर्रे के द्वारा ग्राम खोखरा के खसरा नं. 2669 / 2 10 जुलाई 2023 को पटवारी आईडी से शासकीय भूमि से कृषि भूमि परिवर्तन किया गया है साथ ही 07 अगस्त 2023 को गिरदावरी कर धान फसल की प्रविष्टि की गई है एवं 17 अगस्त 2023 को जगदीश कश्यप पिता गोवर्धन कश्यप निवासी ग्राम मुनुन्द द्वारा आम मुख्तियारनामा श्यामलाल पिता महेत्तर निवासी खोखरा से लेकर 02 क्रेता भागीरथी कश्यप पिता भैरोलाल कश्यप, शैलेन्द्र कश्यप पिता राम कुमार कश्यप को विक्रय किया गया है तथा ग्राम खोखरा के खसरा नं. 3063 10 जुलाई 2023 को पटवारी आईडी से शासकीय भूमि से कृषि भूमि परिवर्तन किय गया है साथ ही 25 जुलाई 2023 को गिरदावरी कर धान फसल की प्रविष्टि की गई है। 18 अगस्त 2023 को फिरतीन बाई पति समारू निवासी ग्राम मुनुन्द द्वारा क्रेता पीयूष जायसवाल पिता पारेश्वर जायसवाल को विक्रय किया गया है एवं ग्राम खोखरा के खसरा नं. 2712 की जमीन को 10 जुलाई 2023 को पटवारी आईडी से शासकीय भूमि से कृषि भूमि परिवर्तन किया गया है साथ ही 04 अगस्त 2023 को गिरदावरी कर धान फसल की प्रविष्टि की गई है। 19 अगस्त 2023 एवं 23 अगस्त 2023 को जगदीश कश्यप पिता गोवर्धन कश्यप निवासी ग्राम मुनुन्द द्वारा आम मुख्तियारनामा शिव कुमार पिता बुधराम निवासी खोखरा से लेकर क्रेता शिवराज सिंह पिता रघुनंदन, सुमिरन दास पिता सुखदास को विक्रय किया गया है। इसी प्रकार ग्राम खोखरा के खसरा नं. 2674 जमीन को 10 जुलाई 2023 को पटवारी आईडी से शासकीय भूमि से कृषि भूमि परिवर्तन किया गया है एवं 25 जुलाई 2023 को गिरदावरी कर धान फसल की प्रविष्टि की गई। 19 अगस्त एवं 25 अगस्त 023 को जगदीश कश्यप पिता गोवर्धन कश्यप निवासी ग्राम मुनुन्द द्वारा आम मुख्तियारनामा शिव कुमार पिता बुधराम निवासी ग्राम खोखरा से लेकर क्रेता सुनील कुमार राठौर पिता रामलखन, अतीत कुमार राठौर पिता अलखराम, ऋषि कुमार राठौर पिता उमाशंकर राठौर को विक्रय किया गया है। जांच में पटवारी लखन लाल कुर्रे का उक्त कृत्य कार्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है तथा सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के विपरित होने के पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।लेकिन उक्त पटवारी का जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के उपनियम (1) एवं ( 2 ) के तहत पटवारी लखनलाल कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है तथा निलबंन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय, शिवरीनारायण नियत किया जाता है।

Advertisment

पटवारी एवं उससे जुड़े लोगो के ऊपर दर्ज हो एफआईआर

See also  कादम्बरी सम्मान से जबलपुर में सम्मानित हुए दिनेश चतुर्वेदी...                 

कानून के जानकारों का कहना है कि पटवारी द्वारा आईडी से इतनी बड़ी सरकारी जमीन को कृषि भूमि में परिवर्तन कर निजी व्यक्तियों के नाम किया गया।उसके बाद गिरदावरी कर धान फसल की प्रविष्टि की गई। जो गलत और कानून के खिलाफ है। ऐसे लोगो के ऊपर 420 का मामला दर्ज कर कार्रवाई होना चाहिए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!