Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

‘‘कृषक सह श्रमिक सम्मेलन’’ में लाभान्वित हुए जांजगीर-चांपा जिले के 4615 हितग्राही…

‘‘कृषक सह श्रमिक सम्मेलन’’ में लाभान्वित हुए जांजगीर-चांपा जिले के 4615 हितग्राही
 
2 करोड़ 44 हजार रूपए से अधिक की राशि हितग्राही के खाते में सीधे हस्तांतरित
 
 जांजगीर-चांपा। राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 28 सितम्बर 2023 को  बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा के निकटवर्ती ग्राम-सुमाभाठा में कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा शासन के हितग्राही मूलक जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजना अंतर्गत जांजगी-चांपा जिले से 4615 श्रमिकों को राशि 2 करोड़ 44 हजार रूपए से अधिक राशि को आर.टी.जी.एस./एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से हितग्राही के खाते मे सीधे हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया।
      श्रमपदाधिकारी जांजगीर-चांपा ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत जांजगीर-चांपा के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 12 हितग्राहियों को 12 लाख रूपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 72 हितग्राहियों को 14 लाख 40 हजार रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 24 हितग्राहियों को 4 लाख 80 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत 380 हितग्राहियों को 76 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नौनीहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 159 हितग्राहियों को 14 लाख 18 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 72 हितग्राहियों को राशि 14 लाख 40 हजार रूपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत 39 महिला हितग्राहियों को 3 लाख 08 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 1700 हितग्राहियों को 25 लाख 50 हजार रूपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत 169 हितग्राहियों को 5 लाख 97 हजार रूपए और मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत 1988 हितग्राहियों को 73 लाख 67 हजार रूपए से लाभान्वित किया गया।

See also  मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!