Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जयशंकर ने लैमी से की क्षेत्रीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा…

लंदन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन में बेलफास्ट और मैनचेस्टर में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावासों के उद्घाटन से पहले चेवनिंग हाउस में ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी से मुलाकात कर क्षेत्रीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने तथा विकास के एजेंडे पर बातचीत की।

ब्रिटिश उच्चायोग के एक बयान में कहा गया कि ब्रिटेन 10 करोड़ पाउंड से अधिक मूल्य के भारतीय निवेश सौदों का स्वागत करता है, जो रोजगार पैदा कर रहा है, विकास को मजबूत कर रहा है और कामकाजी लोगों को अपनी जेब में अधिक पैसा डालकर मदद कर रहा है। चेवनिंग में अपनी बैठक के दौरान, दोनों विदेश मंत्रियों ने ब्रिटेन-भारत व्यापक रणनीतिक साझीदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की ।

See also  बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 सितम्बर को होगा आयोजन, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित...

बैठक में बातचीत परस्पर आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी। उन्होंने यूक्रेन संघर्ष, मध्य पूर्व और अन्य वैश्विक मामलों पर भी चर्चा की।

ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा,“विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली यात्रा भारत की थी क्योंकि हमारे साझा विकास और सुरक्षा के लिए हमारी साझेदारी को गहरा करना इस सरकार की परिवर्तन योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। डाॅ. जयशंकर और मैं दिल्ली में व्यापार वार्ता फिर से शुरू होने के बाद भारत के साथ अपने 41 अरब पाउंड के व्यापारिक संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।”

See also  डाईट जांजगीर में एफ. एल. एन.सह् नवीन पाठ्यपुस्तक BRG प्रशिक्षण सम्पन्न

उन्होंने कहा कि बेलफास्ट और मैनचेस्टर में नए भारतीय वाणिज्य दूतावासों का उद्घाटन हमारे लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है और हम न केवल लंदन में, बल्कि पूरे ब्रिटेन में विकास प्रदान करने के लिए एक साथ कैसे काम कर रहे हैं। भारत की राजनयिक उपस्थिति के इस विस्तार से हमारे व्यापारिक संबंधों को और बढ़ावा मिलेगा और ब्रिटेन में प्रतिष्ठित भारतीय समुदाय का समर्थन होगा।

Advertisment

वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन का सबसे बड़ा राजनयिक मिशन भारत में नई दिल्ली में है और मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ और अहमदाबाद में उप उच्चायोग हैं। गोवा में ब्रिटिश राष्ट्रीय सहायता कार्यालय राज्य में ब्रिटेन सरकार का प्रतिनिधित्व करता है।

See also  बलिदानी मुदस्सिर शेख की मां शमीमा अख्तर को भेजा जा रहा पाकिस्तान, 45 साल बाद उठा नागरिकता का सवाल. शौर्य चक्र से सम्मानित मां का दर्द!

दोनों पक्षों के बीच जुलाई 2024 में विदेश मंत्री की दिल्ली यात्रा के दौरान शुरू की गई प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने दोनों देशों के नागरिकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दूरसंचार और महत्वपूर्ण खनिजों, अधिक प्रभावी और सस्ती स्वास्थ्य देखभाल और अधिक लचीली आपूर्ति श्रृंखला, साथ ही अधिक नवाचार, निवेश और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!