Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मालगाड़ी की चपेट में आई बुजुर्ग महिला,जांजगीर चांपा में रेल्वे ट्रैक पार करते समय चल पड़ी ट्रेन, पैर कटा; चेहरे पर भी चोट…

जांजगीर-चांपा। नैला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शनिवार रात हुए हादसे में उनका दायां पैर कट गया और चेहरे पर हल्की चोटें आईं है।

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी मालगाड़ी के बीच से महिला दूसरे प्लेटफॉर्म की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी चल पड़ी और महिला का दायां पैर ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया।

घटना की जांच करेगा रेल्वे विभाग

हादसे के बाद महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल महिला सारखो की रहने वाली है और नैला रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती है। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisment
See also  ईशिका लाइफ फाउंडेशन की पेशकश, बिलासपुर में नारी आज के युग की टैंलेंट व रनवे कार्यक्रम का 7 मार्च को होगा भव्य आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!