Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम पंचायत केसला में मनरेगा के तहत 19 लाख रुपए का स्टॉप डैम घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया…

जांजगीर-पामगढ, 11 मार्च 2026। ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ के ग्राम पंचायत केसला में बन रहे मनरेगा के तहत 19 लाख रुपए का स्टॉप डैम घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया.

स्टॉप डैम का निर्माण बरसात के पानी को सहेजने और ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से किया जाता है. परंतु ठेकेदार के द्वारा निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता की अनदेखी की गई. जिनके कारण भारी अनियमिता का मामला सामने आया है जहां ठेकेदार के द्वारा मानक गुणवत्ता को ध्यान में न रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

गांव के ग्रामीणों ने लगाया बड़ा आरोप

See also  पूर्व विधायक की शिकायत पर पोड़ी दल्हा पहुंची जांच टीम, सेवा सहकारी समिति पोड़ी दल्हा में अवैध वसूली की शिकायत...

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा दलदल कीचड़ में बराबर कर गिला मिट्टी में बेस को ढाल दिया गया एक बार में बसे ना डालकर कई दिनों तक टुकड़े-टुकड़े में बेस डाला गया है जबकि इस तरह के निर्माण में यह एक बरसात का पानी भी ना झेल पाएगा और बह जाएगा. सरकारे योजना बनाती है कि आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके. परंतु यहां तो इस तरह से शासन के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

AC कमरों में बैठकर जिम्मेदार अधिकारी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

Advertisment

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग नहीं की जाती जिनके कारण ठेकेदार मनमाने ढंग से काम करते हैं ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ के जनपद में बैठे जिम्मेदार अधिकारी अगर इस पर संज्ञान लेते तो इस तरह का घटिया निर्माण आज नहीं होता ठेकेदार के द्वारा भारी अनियमिता का मामला सामने आया है जहां ठेकेदार के द्वारा मानक गुणवत्ता को ध्यान में न रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!