Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को उठा ले गया तेंदुआ, नोच-नोच कर खाया, जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिली लाश…

धमतरी। जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, इसी कड़ी में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की उसकी मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को घसीटकर जंगल ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मगरलोड इलाके के ग्राम बेन्द्राचुआ गांव की है।

जानकारी के अनुसार मृतक सोनारिन दैहान निवासी 62 वर्षीय मनराखन ध्रुव सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ बुजुर्ग को सड़क से घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और मगरलोड पुलिस मौके पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

See also  कभी थे ‘ममता दीदी’ के सबसे खास! जानें बगावत के बाद कैसे सुवेंदु बने बंगाल के CM ?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!