Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME: पैसा दुगना करने के लालच में बिल्डर ने गंवाए 1.30 करोड़ चार लोगों ने मिलकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की ठगी…

भिलाई। भिलाई में एक प्रॉपर्टी डीलर ने जल्द पैसा दुगना करने के लालच में 1 करोड़ 30 लाख रुपए गंवा दिए। चार लोगों ने मिलकर उसके पैसे को फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में इनवेस्ट कराया और हजम कर गए। वैशाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोहका भिलाई का रहने वाला ज्ञान प्रकाश साहू प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। वो माइंड एंड मेमोरी नाम से एक कंपनी भी रन कर रहा है। इसी कंपनी के प्रमोशन के दौरान साल 2019 में उसकी पहचान चार लोगों से हुई। उन लोगों ने साहू को बताया कि वो लोग रोबो टेडर्स एफएस लिमिटेड और इंफिनॉक्स कैपिटल नाम से कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी में शेयर ट्रेडिंग का काम होता है। वो लोग एआई के जरिए लोगों का पैसा शेयर मार्केट में इनवेस्ट करवाते हैं।

See also  विधानसभा अध्यक्ष डा.महंत शहीद श्रवण सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे...

इससे ना सिर्फ कम समय में इनवेस्टर का पैसा दोगुना होता है, बल्कि वो उस पैसे में उसे 10 प्रतिशत का रिटर्न भी देते हैं। ज्ञान प्रकाश साहू उनके झांसे में आ गया। उसने अपनी मेहनत की कमाई उनके कहने पर उनकी फर्जी कंपनी में लगा दिया। शुरूआती दौर में उसे मुनाफा भी मिला इससे उसने साल 2019 से लेकर साल 2022 के बीच तीन साल में 1 करोड़ 30 लाख रुपए ठगों की कंपनी में लगा दिया। वैशाली नगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

See also  बिलासपुर: हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जवाब पेश करने सरकार को दिया दो दिन का समय, जमानत याचिका पर 28 को होगी सुनवाई...

पैसा रिटर्न करने का किया एग्रीमेंट, फिर भी नहीं किया वापस : जब तीन साल बाद भी ज्ञान प्रकाश साहू का पैसा डबल नहीं हुआ तो उसने चारों लोगों से मुलाकात करके उनसे अपने पैसे मांगे। उसने उनसे कहा कि उसे कोई डबल रकम नहीं चाहिए। वो उसका मूलधन ही लौटा दें, नहीं तो वो पुलिस में जाएगा। इसके बाद 27 जुलाई 2023 को चारों ठगों ने मिलकर ज्ञान प्रकाश के साथ एक एग्रीमेंट किया कि वो उसे पैसा दे देंगे। इसके बाद भी जब उन्होंने उसे कई महीने घुमाया तो उसने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!