Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपु ब्रेकिंग : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार…

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आनंद देवांगन नामक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। युवक की पहचान आनंद देवांगन के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 6 महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो को आधार बनाकर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

See also  कोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा, ग्रामीणों ने पटाखे और आग जलाकर भगाया, 50 किसानों की फसल को नुकसान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!