Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिस फिल्म में 6 FLOP देने वाले एक्टर की बैंड बजाएंगे Sanjay Dutt, उसमें 1-2 नहीं, 3 बड़े धमाके की तैयारी!

मुंबई : साल 2025 के पहले क्वार्टर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. कुछ ने अच्छा परफॉर्म किया, तो कुछ सस्ते में निपट गईं. अब इंतजार दूसरे हाफ का है, जब कई बड़ी बॉलीवुड की फिल्में आने वाली हैं. इनमें से ज्यादातर फिल्मों का हिस्सा Sanjay Dutt भी होंगे. कभी साउथ की ओर, तो कभी बॉलीवुड की तरफ… खूंखार विलेन बन रहे संजय दत्त की एक और फिल्म है, जो है ‘बागी 4’. पिक्चर में वो खूनी पागल दीवाने आशिक का रोल कर रहे है. जिसमें टाइगर श्रॉफ से भिड़ते नजर आएंगे.

टाइगर श्रॉफ अबतक 6 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं. हालांकि, पिछली फिल्म में उनका कैरेक्टर हर किसी को काफी पसंद आया था. जिस पर रोहित शेट्टी ने अगली फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है. इसी बीच उनकी ‘बागी 4’ को लेकर तगड़ा अपडेट सामने आ गया है. जिसे सुनने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे.

See also  बिलासपुर रेल हादसे के बीच मंत्री का गाना बना विवाद का विषय, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हंगामा, देखें वीडियो….

‘बागी 4’ में क्या होने वाला है?
हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि उनकी Baaghi 4 के प्रोडक्शन के फाइनल फेज पर काम हो रहा है. जिसमें कोरियोग्राफी, सेट और म्यूजिकल सीक्वेंस बचे हुए हैं. ऐसे में टाइगर श्रॉफ की फिल्म में तीन हाई ऑक्टेन गाने होने वाले हैं. पहले गाने की शूटिंग शनिवार को बोरीवली के एक स्टूडियो में शुरू हुई है. जिसे गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पता लगा कि एक्टर सिर्फ फिजिकल तौर पर ही नहीं, क्रिएटिव तौर पर भी अपनी लिमिट्स पुश कर रहे हैं.

पहले गाने की 12 जुलाई को शूटिंग शुरू हुई थी. जो बोरीवली के एक स्टूडियो में तीन दिनों में शूट किया जाएगा. बाकी दो गानों के लिए दो और कोरियोग्राफर्स को शामिल किया जा रहा है. दरअसल जुलाई के एंड तक शूटिंग पूरी करने की प्लानिंग है.

See also  टोनही कहकर प्रताडित कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया...

बचे हुए गानों का शूट कब?
रिपोर्ट के मुताबिक, बाकी दो गानों की शूटिंग मुंबई और दूसरे आउटडोर लोकेशन पर की जाएगी. हालांकि किसी भी तरह का सीन या वीडियो लीक न हो, इसलिए मेकर्स सबकुछ छिपाकर रखना चाहते हैं. दरअसल हर गाने को एक स्टैंड अलोन ड्रामे की तरह शूट किया जाएगा. फिलहाल गानों की तैयारी की जा रही है. दरअसल इस पिक्चर को कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर ए. हर्षा बना रहे हैं. जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!