Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

टोनही कहकर प्रताडित कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया…

टोनही कहकर प्रताडित कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया
 
 
जांजगीर-चांपा। टोनही कहकर प्रताडित कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को अकलतरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूरज कुमार, हेम प्रसाद दोनों साकिन पडरिया थाना अकलतरा के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 34 भादवि टोनही प्रताडना अधिनियम की धारा 4,5,6 के तहत कार्यवाही की गई। प्रकरण में  02 आरोपी फरार है, जिसकी पातासाजी जारी है।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि  दिनांक 18 जुलाई 2023 को प्रार्थिया और उसके पिता  अपने घर में थे, तभी आरोपीगण प्रार्थिया के घर आये और प्रार्थिया को गाली गलौच कर कहने लगें की तुम्हारे वजह से मेरे भाई मोहन घर से बिना बताये कही चला गया है तुमने ही जादू टोना किया है शाम तक मेरे भाई घर आ जाना चाहिए नही तो ठीक नही होगा कहते हुए अश्लील मां बहन की गाली गुप्तार किये है। और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहंचने  की लिखित रिपोर्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 362/23 294, 506, 323, 34 भादवि टोनही प्रताडना अधिनियम की धारा 4,5,6 कायम कर विवेचना मे लिया गया।
 प्रकरण में 02 आरोपी फरार है, जिसकी पातासाजी जारी है।
विवेचना दौरान आरोपीगण सूरज कुमार कंवर उम्र 20 वर्ष, हेम प्रसाद गोड  उम्र 20 वर्ष साकिन पडरिया थाना अकलतरा  के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 22 जुलाई 23 को  न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके, उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षक विरेश सिंह, अनिल जागडे, बृजपाल बर्मन का योगदान रहा।

See also  BREAKING NEWS : बाइक ने मारी ठोकर, 2 युवक ICU में एडमिट…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!