Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रतापपुर में अवैध साल लकड़ी जब्त, वन विभाग ने दर्ज किया अपराध

रायपुर,01अक्टूबर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग और हाथी मित्र दल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध साल लकड़ी की बड़ी खेप जब्त की गई। विभागीय टीम ने मौके से कुल 42 नग साल लकड़ी के चिरान बरामद किए।

ऐसे हुआ खुलासा
वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम झींगादोहर के पंडोपारा में एक वाहन में अवैध लकड़ी लोड की जा रही है। मुख्य वन संरक्षक और वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने छापा मारकर वाहन की तलाशी ली। इसमें 19 नग साल लकड़ी बरामद हुई।

इसके बाद आस-पास के गन्ना और मक्का के खेतों की तलाशी लेने पर 23 नग साल लकड़ी के चिरान और मिले।

See also  FASTag : कैबिनेट में बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य, नहीं तो देना होगा दोगुना टोल...

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
वन विभाग ने बरामद लकड़ी और वाहन को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में वन अधिनियम, 1927 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!