Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Durg Crime : इज्जत की खातिर कत्ल! मां के इश्क पर बरसी बेटों की हैवानियत, लिव-इन पार्टनर को फावड़े से काट डाला

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के लिव-इन पार्टनर की उसके ही बेटों ने हत्या कर दी। यह वारदात नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 में हुई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से विवाद के चलते कुछ समय से अलग रह रही थी और अहिवारा में बलविंदर नामक युवक के साथ बिना शादी के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

महिला के इस संबंध से उसके बेटे नाराज़ थे और अक्सर बलविंदर से उनका विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी ऐसा ही हुआ। दोनों बेटे घर पहुंचे और बलविंदर से कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बेटों ने फावड़े से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

See also  भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज बाराद्वार व जैजैपुर विधानसभा में...

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपित बेटों को हिरासत में ले लिया। मृतक बलविंदर उर्फ बंटी के शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसे बुधवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!