Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गोलगप्पे खाने के बाद आफत में फंसी कइयों की जान…

वाराणसी: गोलगप्पा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे हों या बड़े, महिलाएं हो या पुरुष, ज्यादातर लोगों को गोलगप्पे खाना पसंद हैं, लेकिन यूपी के प्रयागराज में यही गोलगप्पे के कुछ लोगों की जान पर बन आए। यहां गोलगप्पे खाने के चलते चार बच्चे समेत 16 लोग बीमार हो गए। गोलगप्पे खाते ही सभी की हालत बिगड़ने लगी। फूड प्वाइजनिंग की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर तक चले इलाज के बाद 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार जारी है।

See also  Airtel के 2 मैनेजर गिरफ्तार, कर रहे थे ऐसा कांड…सुनकर उड़ जाएंगे होश...

पूरा मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव का ही एक युवक ठेले पर घूम-घूमकर गोलगप्पा बेच रहा था। गोलगप्पे का ठेला देखकर बच्चों का मन ललचाया तो उसके पास पहुंच गए। परिवार और आसपास के लोग भी गोलगप्पे खाने के लिए ठेले को घेरकर खड़े हो गए। एक के बाद एक करीब 16 लोगों ने गोलगप्पा खाया। गोलगप्पे खाते ही सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों से लेकर बड़े तक उल्टी करने लगे। देखते ही देखते चार बच्चों समेत 16 लोगों की तबियत खराब हुई तो सभी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। चार लोगों को छोड़कर बाकी 12 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि चार लोगों का इलाज अभी जारी है।

See also  भारत ने सेंट्रल अमेरिकी देशों को डिजिटल, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में की सहयोग की पेशकश…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!