Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिजली उत्पादन ठप होने की स्थिति में एचएमएस यूनियन की मांगों पर बनी सहमति… एचएमएस यूनियन ने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया…

बिजली उत्पादन ठप होने की स्थिति में एचएमएस यूनियन की मांगों पर बनी सहमति

अकलतरा। जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा तहसील में स्थापित केएसके महानदी पावर कम्पनी लिमिटेड नरियरा में 19 अप्रैल को सुबह की पहली पाली से छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) यूनियन ने टूल डाउन कर दिया था, क्योकि पूर्व में 2 बार जिला प्रशासन की मध्यस्थता में 2 बार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में असफल बैठक हो चुका था, इसलिए मजदूरों ने एचएमएस यूनियन ने टूल कर दिया था जिसके बाद 100% काम बंद हो गया और कारखाना का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया था, जैसे यह खबर जिला प्रशासन को मिली तो जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लेबर आफिसर एवं औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी को कारखाना भेज कर सुलह वार्ता करने का प्रयास किया गया, किन्तु प्रबन्धन इंक्रीमेंट के मुद्दे पर बढ़ोतरी करने को तैयार नही था, पूर्व में सभी यूनियनों से चर्चा कर प्रबन्धन ने यह निर्णय लिया था कि ठेका मजदूरों को 8% और नियमित भूविस्थापित कर्मचारियो को 9% इंक्रीमेंट दिया जायेगा, जिसको एचएमएस यूनियन से सिरे से नकार दिया था, जिसके बाद अन्ततः कारखाना प्रबन्धन एचएमएस यूनियन के टूल डाउन के बाद ठेका मजदूरों को अधिकतम 10% इंक्रीमेंट और भूविस्थापित नियमित कर्मचारियो को अधिकतम 12% इंक्रीमेंट, श्रमिको की मृत्यु पर तत्काल सहायता राशि को 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, ठेका मजदूरों का 10 लाख रुपये का बीमा, अनुकम्पा नियुक्ति एवं कई मांगो पर सहमति बनी है।
स्कूल अस्पताल के निर्माण एवं सुविधाओ की बात पर एचएमएस यूनियन ने लगातार दबाव बनाया कि जब कारखाना के लिए जमीन खरीदी गई थी एवं सरकार से अनुबंध करते समय तथा जनसुनवाई के वक्त स्कूल अस्पताल एवं अन्य मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने की बात कही गयी थी जो आज तक पूरा नही हुआ, अतः एचएमएस यूनियन ने प्रबन्धन तथा प्रशासन के मध्य यह बात रखी तब जाकर एजुकेशन एलाउंस के रूप में 1100 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का जल्द निर्माण करने की बात पर सहमति बनी है।

See also  ट्विटर पर परिवार, छोटी बेटी और पत्नी के खिलाफ अभद्र, फूहड़ टिप्पणियां और गाली-गलौज, अपराध दर्ज...

एचएमएस यूनियन ने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया

एचएमएस यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जांजगीर चाम्पा कलेक्टर से मिलकर स्कूल अस्पताल एवं श्रमिको की अन्य बुनियादी सुविधाओं और हितलाभों के संदर्भ में चर्चा कर उचित पहल करने का निवेदन किया साथ ही पूरे जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के बेहतर तालमेल के लिए संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद साहू महामंत्री बलराम गोस्वामी, मूलचन्द नोरगे रामनाथ केवट, गजेंद्र पुरी ने मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisment

छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य मंजू सिंह को मिठाई खिलाकर मजदूरों ने धन्यवाद दिया

श्रमिको के वेतन बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं में वृद्धि की मांगो को लेकर मंजू सिंह को मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ साहू ने बताया कि मंजू सिंह पिछले 10 वर्षों से श्रमिको के हितो में निरन्तर कार्य कर रही है, जिससे श्रमिको की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है, उनका सहयोग हमेशा मजदूरों को मिला है, इसलिए इस बार भी मजदूरों को लाभ मिला है और हम उनका धन्यवाद ज्ञापित करते है।

See also  दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को मुलमुला पुलिस ने नवी मुंबई से किया गिरफ्तार... आरोपी के कब्जे से 03 नबालिग लड़की बरामद...

मज़दूर नेता बलराम गोस्वामी ने नियमित एवं ठेका मजदूरों से एकजुट रहने अपील किया-
संघ के महामंत्री बलराम गोस्वामी ने बताया कि यदि मजदूर एकजुट रहेंगे और बाहरी बहकावे में नही आएंगे तो ठेका मजदूरों और नियमित कर्मचारियों को अधिक से अधिक लाभ मिलता रहेगा, हमेशा देखा गया है कि ठेका मजदूरों एवं नियमित मजदूरों को बराबर वेतन और सुविधा दिलाने के नाम पर झूठ बोल कर बरगलाया और दिग्भ्रमित किया जाता है जिससे विवाद की स्थिति निर्मित होती है जिससे नुकसान सिर्फ मजदूरों का होता है यदि कोई कमी या समस्या है तो हम सब मिलकर उस समस्या का हल खुद निकाल सकते है जो सिर्फ एकजुटता से सम्भव है।

See also  40 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट! ईरान के ऐलान से समुद्री व्यापार फिर शुरू, ट्रंप ने कहा- धन्यवाद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!