जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार : कांग्रेस… जिले के कांग्रेसियों ने किया केंद्र की भाजपा सरकार और ई. डी. का पुतला दहन…

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार : कांग्रेस
जिले के कांग्रेसियों ने किया केंद्र की भाजपा सरकार और ई. डी. का पुतला दहन

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर नगर के कचहरी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी और जिला युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम प्रभारीद्वय विवेक सिसोदिया एवं प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में जिले के कांग्रेसियों द्वारा ई.डी. और केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए भारी संख्या में उपस्थित पुलिसबल की उपस्थिति में ई.डी. और केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों ई.डी. और सी.बी.आई. द्वारा कांग्रेसी नेताओं को टार्गेट में लेकर राजनीतिक विद्वेष के चलते की जा रही एकतरफा कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग और अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए कांग्रेस के नेताओं की छवि खराब करने और उनके राजनीतिक दमन के लिए ई.डी.एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करना लोकतंत्र को समाप्त कर एक तानाशाह शासन के रूप में प्रदर्शित करता है। प्रदेश की भूपेश बघेल नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सफलता से भाजपा के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी ई.डी. के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जो निंदनीय है। भाजपा के इशारे पर ई.डी. कांग्रेसियों पर लगातार दबाव डाल रही है इससे कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं और छत्तीसगढ़ में भाजपा की ई.डी. गिरी नहीं चलेगी। कांग्रेसियों ने ई.डी. से प्रश्न किया है कि यदि आर्थिक अनियमितताओं के मामले में व इतनी सजग है तो छ.ग. में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनकी टीम के द्वारा किए गए नान घोटाले की जांच डी.डी. क्यों नहीं करती। इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ इंका नेता दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, मंजू सिंह, प्रवीण पांडेय, रमेश पैगवार, भगवानदास गढेवाल, हर प्रसाद साहू, एल्डरमेन रफीक सिद्धकी, हीरा उपाध्याय, व्यास कश्यप, हेमलता राठौर, गिरधारी यादव, गोपाल गुलशन सोनी, ऋषिकेश उपाध्याय, अजीत सिंह राणा, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, शत्रुहन दास महंत, उत्तम पाटले, महारथी बघेल, परमेश्वर निर्मले, पंकज शुक्ला, व जसप्रीत सिंह गांधी, आकाश तिवारी, भोलू यादव, देव गढ़ेवाल, राजा सिद्धकी, रोमा भारद्वाज, सीमा राजू शर्मा, निशू राठौर, दिनेश महंत, देव कुमार पांडेय, अमित यादव, राजा खान, अजय निर्मलकर, शुभंकर सिंह, गुड्डू पठान, अनिल राठौर, संतोष दुबे, गोविंदा परमहंस, नरसिम्हा मनहरण यादव, रामखिलावन राठौर, दुष्यंत यादव, रवि शर्मा, अमन कश्यप, राकेश कहरा, प्रशांत सिंह, सौरभ सिंह, अविनाश साहू, राजेश भारद्वाज, विनोद डहरिया, राहुल भारद्वाज, अशोक भारद्वाज, मिथुन राठौर, भोला राठौर, भूपेंद्र यादव, जय सेवायक, ओमप्रकाश, अमित सोनी, अशोक रात्रे, विनोद चक्रवर्ती, आलोक यादव, पुष्पेंद्र गढ़ेवाल, रिंकू गढ़ेवाल, छवि किरण, राजा सोनवान, नर्मदा पैगवार, सरवन भवानी, समीर कुमार, सरोज रावत, विकास सोनवान, अरविंद सिंह, जीवनलाल, रमेश प्रजापति, हरीश केंवट, दिनेश केंवट, अनिल राठौर, राज राठौर, भुनेश्वर साहू, नंद किशोर साहू नंदलाल साहू प्रदीप राठौर सहित सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



