Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Rose News : गुलाब के पौधे की देखभाल के आसान तरीके, फूलों से महकता रहेगा बगीचा…

Rose News : जो लोग पौधे लगाने का शौक रखते हैं, वे अक्सर घर में फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। गुलाब का फूल ऐसे ही एक पौधा है जिसे बहुत लोग पसंद करते हैं। अगर आपके घर में गुलाब का पौधा है और उसमें फूल कम आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि पौधे की देखभाल में सुधार की आवश्यकता है। ठंड के मौसम में यदि आप गुलाब के पौधे की उचित देखभाल करते हैं, तो उसमें भरपूर फूल आएंगे। आइए जानते हैं गुलाब की सही देखभाल कैसे की जाए:

Rose News : गुलाब की देखभाल के टिप्स:

1. सूरज की रोशनी – गुलाब के पौधे को रोजाना कम से कम 6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए। अच्छे फूलों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है।

See also  पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के प्रयास से पुल सहित पांच सड़क निर्माण कार्य के लिए साढ़े चौदह करोड़ की मिली स्वीकृति

2. मिट्टी – पौधे की मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की भरमार होनी चाहिए। ज्यादा पानी वाली मिट्टी के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें।

3. पानी देना – गुलाब के पौधे को सही मात्रा में पानी देना जरूरी है। हालांकि, अधिक गीली मिट्टी से पौधा सड़ सकता है। गर्म और शुष्क मौसम में पौधे को अधिक पानी दें।

Advertisment

4. छंटाई – कमजोर और मुरझाई शाखाओं को हटाने के लिए नियमित रूप से छंटाई करना जरूरी है। गुलाब की प्रमुख छंटाई आमतौर पर सर्दियों या शुरुआती वसंत में की जाती है।

5. डेडहेडिंग – अगर आप पौधे में ज्यादा फूल चाहते हैं तो मुरझाए हुए फूलों को रोजाना हटा दें ताकि नए फूलों का उत्पादन हो सके।

See also  मुंबई एयरपोर्ट पर 30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

Rose News : गुलाब की देखभाल के कुछ खास उपाय:

Rose News : 1. एक जग पानी में एक चम्मच फिटकरी मिलाकर रातभर छोड़ दें और सुबह इस पानी को गुलाब की जड़ों में डालें। इससे कुछ ही दिनों में गुलाब के पौधों में कली आनी शुरू हो जाएगी और फूल भी खिलेंगे।

Rose News : 2. पौधे को बढ़ने के लिए अच्छी खाद की जरूरत होती है, और गाय का गोबर इस काम के लिए बेहतरीन खाद होता है। आप सुबह गुलाब के पौधे की जड़ों से मिट्टी हटा कर उसे धूप में कुछ देर रख सकते हैं। फिर उस खाली गड्डे में मुट्ठीभर गाय का गोबर डालें और फिर उसे मिट्टी से भरकर पौधे को रोजाना पानी दें। कुछ ही दिनों में गुलाब के पौधे में खूब फूल खिलने लगेंगे।

See also  मनरेगा कार्य में रोजगार सहायक द्वारा किया जा रहा गड़बड़ी, जनपद सीईओ से हुई शिकायत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!