कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जाएं। उन्होंने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, संकेतक, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर सहायता करने वाले नागरिकों को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी दी जाए।
कलेक्टर ने सड़क किनारे किये गये अवैध कब्जा को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली, जिला परिवहन अधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।