Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips: ज्यादा लीची खाने से हो सकती है गड़बड़…

क्या आपको भी लीची खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको लीची खाते समय इसकी सही मात्रा के बारे में नहीं भूलना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा लीची खाने की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि हर रोज ज्यादा लीची को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकते हैं।

अगर आप ज्यादा लीची का सेवन करते हैं, तो आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही लीची का सेवन करना चाहिए वरना आप पेट दर्द या फिर डायरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अगर आपको लीची से एलर्जी है, तो आपको इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए।

See also  डायल 112 से लोगों को तत्काल मदद मिले: उपमुख्यमंत्री शर्मा, राजधानी के सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री ने देखी डायल 112 की कार्यप्रणाली...

लो ब्लड प्रेशर का कारण

ज्यादा लीची खाने की वजह से आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा लीची का सेवन करने के कारण आप हाइपोग्लाइसीमिया की चपेट में भी आ सकते हैं। चीनी से भरपूर इस फल को ज्यादा कंज्यूम करने की वजह से आप मोटापे का शिकार भी बन सकते हैं।

गौर करने वाली बात

Advertisment

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लीची को सुबह-सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। अगर आप गर्भवती हैं या फिर आप स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लीची खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। ज्यादा लीची खाने की वजह से आपके गले में खराश भी पैदा हो सकती है।

See also  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ के कोयलंगा डायवर्सन सुधार कार्य का वर्चुअल भूमिपूजन, 2.11 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगी सिंचाई परियोजना, केलो और सपनई बांध से भी जल्द पहुंचेगा किसानों के खेतों में पानी: ओपी चौधरी...

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!