Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘एक कैडेट एक पेड़’ अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण, लिया संकल्प

जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं एक कैडेट एक पेड़ अभियान के तहत रविवार को शासकीय हासे स्कूल क्र 1 जांजगीर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प भी लिया। 1 सीजी बटालियन एनसीसी, कोरबा के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सेंथिल कुमार एस के निर्देशन एवं फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 47 एनसीसी कैडेट्स ने फलदार एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न पौधों का रोपण किया।

एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी एक माँ की तरह देखभाल और सुरक्षा करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान कैडेट के साथ सोन चिरैया एवं युवा भारत के युवाओ ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर मनुराज, आर्यन, समीर, अनन्या, वैभवी, प्रांजल, दीक्षांत सहित पार्थ, अविरल, ओम, करण सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रकृति को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराया।

Advertisment
See also  छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया- खेल मंत्री टंकराम वर्मा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!