Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तीन राज्यों का साझा नक्सल ऑपरेशन: हजारों जवानों की तैनाती, मुठभेड़ 30 घंटे से जारी.

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से करीब 5 हजार से अधिक की संख्या में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने माओवादी संगठन के बटालियन नंबर-1 के नक्सलियों को घेर रखा है. लगातार दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. यह मुठभेड़ उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगट्टा, नडपल्ली, पुजारी कांकेर की पहाड़ी पर 30 घंटे से जारी है. इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट के जवानों ने मोर्चा संभाला है. अब तक 100 से अधिक आईईडी मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था.

See also  मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में पीएम आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

सूत्रों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में जवानों द्वारा डी माइनिंग किया जा रहा है. सुरक्षा बल कर्रेगुट्टा पहाड़ के ऊपर ड्रोन और सैटेलाइट से नजर रख रहे. सुरक्षा बलों को यहां बड़ी संख्या में माओवादियों के बड़े कैडर होने की जानकारी मिली है. तेलंगाना और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों से हजारों की संख्या में जवानों को उतारा गया है. सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और तेलंगाना से ग्रे हाउंड, महाराष्ट से C 60 के जवान मौके पर हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

नक्सली हमले में दो जवान हुए थे घायल
जानकारी के मुताबिक, जवानों के लिए मुठभेड़ स्थल पर हेलीकॉप्टर से पानी और खाना भिजवाया गया है. साथ ही बीजापुर से बड़ी संख्या में जवानों की बैकअप पार्टी को भी भेजा गया है. छत्तीसगढ़ की फोर्स के अलावा तेलंगाना से भी ग्रेहाउंडस के जवानों की टीम नक्सलियों को घेर रखी है. वहीं नक्सलियों के हमले में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किया गया है.

See also  बीजेपी के पूर्व पार्षद का वसुंधरा उद्यान में बने कैंटीन पर पांच वर्षों से अवैध कब्जा, लाखों का बिजली बिल, किराया पेंडिंग...

जवानों के घेरे में कई बड़े नक्सली लीडर
इस इलाके में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, 2, समेत अन्य कंपनियां सक्रिय हैं. बताया जा रहा है कि मौके पर 100 से अधिक संख्या में नक्सली मौजूद हैं. टॉप नक्सली लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत आंध्र-तेलंगाना-महाराष्ट्र के सेंट्रल कमेटी, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), ACM (एरिया कमेटी मेंबर), संगठन सचिव जैसे बड़े कैडर्स के नक्सली भी यहां मौजूद हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!