Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अग्रवाल समाज की भव्य कांवड़ यात्रा संपन्न; 500 से अधिक शिवभक्तों ने हटकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर में अग्रवाल सभा रायपुर के सान्निध्य तथा अग्रवाल युवा मंडल, अग्रवाल युवती मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा रविवार को अपार श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दिव्य यात्रा में 500 से अधिक शिवभक्तों ने हिस्सा लेकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष ने कांवड़ भेंट कर किया शुभारंभ

कांवड़ यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को कांवड़ भेंट कर तथा भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर किया। उन्होंने सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सुरक्षित, सुखद एवं अनुशासित संचालन की कामना की।

See also  एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल श्री डेका

अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सीएस सौरभ अग्रवाल ने बताया कि समाज के सभी वर्गों की अभूतपूर्व सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पूर्ण निष्ठा के साथ भाग लिया, जिससे पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

Advertisment

मुख्य आकर्षण रही रायपुर की ‘शिव तांडव टोली’

कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण रायपुर की प्रसिद्ध शिव तांडव टोली की प्रस्तुति रही। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक और ऊर्जावान तांडव नृत्य ने मार्ग में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डमरू की गूंज, मधुर शिव भजनों और तांडव की प्रस्तुति ने पूरी यात्रा को पूरी तरह शिवमय बना दिया।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व जिला के प्रभारी मंत्री चौधरी 06 अप्रैल को जांजगीर में...

अग्रवाल युवती मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कंचन अग्रवाल ने आयोजन में महिलाओं व युवतियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सेवा और एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

हटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक और महाप्रसाद वितरण

अग्रवाल युवा मंडल के महामंत्री श्री वेदांत अग्रवाल के अनुसार, यात्रा का संचालन पूर्ण अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था के साथ हुआ। श्री हरीश केड़िया एवं श्री मुक्तेश अग्रवाल के नेतृत्व में गठित विभिन्न समितियों व कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं।

यात्रा महादेव घाट स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और आरती कर प्रदेश व समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

See also  थाना पामगढ़ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

अग्रवाल युवा मंडल के मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों और शिवभक्तों का आभार व्यक्त किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!