Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर में राजस्व पटवारी संघ का सफल एकदिवसीय आंदोलन, 120 पटवारी हुए शामिल

जांजगीर-चांपा। राजस्व पटवारी संघ, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिला जांजगीर-चांपा के सी-मार्ट परिसर, कचहरी चौक, जांजगीर में राजस्व पटवारियों ने अपनी न्यायोचित दो सूत्रीय मांगों वेतन विसंगति दूर करने एवं विभागीय पदोन्नति की मांग को लेकर एकदिवसीय सामूहिक अवकाश एवं आंदोलन किया। आंदोलन में जिले के लगभग 120 पटवारी शामिल हुए।
आंदोलन को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पटवारियों की मांगों को उचित बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि राजस्व पटवारियों की दोनों मांगें पूरी तरह जायज हैं। यदि सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कभी भी की जा सकती है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
आंदोलन को समर्थन देने वालों में विश्वनाथ परिहार (जिला संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन), अर्जुन सिंह क्षत्रिय (महासचिव, फेडरेशन), डॉ. विष्णु पैगवार (सहसंयोजक, फेडरेशन), विकास सिंह (संयुक्त शिक्षक संघ), हरीश गोपाल (सहायक शिक्षक संघ), राधेश्याम कंवर (व्याख्याता संघ), शत्रुहन राठौर (स्वास्थ्य संयोजक संघ), प्रवीण राठौर (बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ), शरद राठौर (शिक्षक फेडरेशन), एच.एन. सोनी (वाहन चालक संघ) तथा विवेक राठौर (सहायक शिक्षक संघ)  ज्योतिष सर्वे कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष रंजीत जांगड़े प्रांतीय सहसचिव सहित जिले सभी पटवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

See also  सुशासन तिहार को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, अम्बिकापुर, कांकेर और बालोद जिले के कलेक्टरों ने लिया तैयारियों का जायजा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!