छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित…

जांजगीर-चांपा। हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 दिसंबर 2024 शुभारंभ एवं 16 दिसंबर 2024 को दो दिवसीय वार्षिक खेल-कुद प्रतियोगिता का समापन हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी जी विद्यालय संचालक अजय कुमार गट्टानी, विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर धंजल मैम ने मशाल प्रज्वलित करके बच्चों का उत्साह वर्धन किया। खेल कुद के आरंभ में ध्वज पताका के साथ-साथ परेड रैली की जिसमें विद्यालय के कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं छात्र संघ के छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया तथा विद्यालय के सभी हाऊस (दल) प्रमुख सम्मिलित रहें। मशाल प्रज्जवलन के पश्चात एवं राष्ट्रगान के साथ विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी ने खेल भावना रखते हुए खेल को संचालित करने व खेल में सामंजस्य बनाये रखने को कहा। इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर धंजल मैम ने प्रेरणा उद्बोधन देते हुए जीवन में खेलों का महत्व, खेलों का स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव को बताया और कार्यक्रम को आरंभ करने का निर्देश दिया। दल प्रमुख द्वारा हाऊस ध्वज फहराया एवं (स्काऊट) बैंड बजाकर कार्यक्रम आरंभ कराया गया। बच्चों में कार्यक्रम के प्रति सुबह से ही उत्साह नजर आ रहा था। विद्यालय को चार वर्ग (सत्या, क्षमा, दया, शांति) में बाटा गया था। बच्चों ने विविध खेलों में प्रतिभागी रहें दल के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खेलों का प्रतिस्पर्धा कराया। खेल प्रभारी शिक्षकों ने प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को जलेबी दौड़ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेलकुद के कार्यक्रम दो दिवसीय आयोजित किए गए जिसमें सभी प्रकार के खेल सम्मिलित किए गए। उच्च उच्चतर कक्षाओं में ऊँची कुद. लंबी कुद, रस्सी कुद, गोला फेंक, रस्सा कसी, 100 मी. एवं 200 मी. दौड जैसे कार्यक्रम सम्मिलित किए गए तथा प्राथमिक तथा माध्यमिक कक्षाओं में चम्मच दौड़, रस्सा कसी, ओक्टोपस दौड, फिज रेस, टिन केन ऐले एवं अभिभावको के लिए विशेष खेलो का आयोजन किया गया जिसमें रेडी टु स्कूल, स्पून रेस, में अभिभावको ने काफी जोश व उत्साह दिखाया। तथा वर्गवार रिलेरेस दौड़ का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने काफी उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।
दूसरे दिन के कार्यक्रम के अंत में उच्च उच्चतर कक्षाओं के खेलों का आयोजन कराया गया। इसके पश्चात समस्त छात्र-छात्राओं को खेल स्तर द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी, संचालक अजय गट्टानी, प्रबंधक हर्षित गट्टानी, विद्यालय की प्राचार्या गुरमीत कौर धंजल मैम एवं प्रबंधन समिति के सदस्य गंगा गट्टानी, सुनीता गट्टानी हर्षिनी मैंम उपस्थित थे।
कार्यक्रम समापन में अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करतें हुए खेल के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय संचालक अजय कुमार गट्टानी ने स्काऊट ताली द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की, कार्यक्रम गुरमीत कौर धंजल मैम के मार्गदर्शन में सफल रूप से संचालित हुआ एवं विद्यालय प्रबंधन ने मशाल बुझाकर कार्यक्रम का समापन किया।



