Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी के तहत निर्मित गौठान बना रोजगार का प्रमुख केंद्र, किरीत गौठान में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जी उत्पादन कर बन रहीं आत्मनिर्भर….

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी के तहत निर्मित गौठान बना रोजगार का प्रमुख केंद्र
 
किरीत गौठान में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जी उत्पादन कर बन रहीं आत्मनिर्भर
 
 जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम किरीत में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर महिला स्व सहायता समूह विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करके आत्मनिर्भर हो रही हैं। गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किरीत गौठान के अंतर्गत शासन द्वारा दी गई 3 एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती कर रहे हैं। समूह के सदस्य सावित्रीबाई ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य हैं वे गौठान में बैंगन और बरबट्टी का उत्पादन कर रहीं है। उनके द्वारा प्रति 3 दिनों में लगभग 2 से 3 क्विंटल बैंगन का उत्पादन हो रहा है वे उत्पादित बैंगन को आसपास के लोकल बाजार में बेच रहे हैं। जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह द्वारा गौठान में पिछले 1 साल से बैंगन, टमाटर में धनिया एवं अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि पहले हम सिर्फ घर के ही कार्यों में सीमित थे लेकिन गौठान में उन्हें बेहतर रोजगार मिला है वे बैंगन, बरबट्टी, टमाटर की खेती कर रहे हैं और उनसे एक अच्छी आय अर्जित हो रही है तथा उनका मान सम्मान बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को आभार व्यक्त किया।

See also  100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले  03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!