Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान: ग्राम पंचायत सरहर में शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 68 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण….

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान: ग्राम पंचायत सरहर में शिविर का हुआ आयोजन
 
शिविर में 68 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले आमनागरिकों की शिकायतों, समस्याओं आदि के निराकरण के लिए विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर लोंगो के नजदीक पहुंचते हुए प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। जिले बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत सरहर में जिला स्तरीय प्रशासन तुहंर द्वार अभियान शिविर आयोजन किया गया। प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों में 68 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में महिला बाल विकास विभाग अन्तर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों से गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा स्प्रेयर, उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधा वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोची पेंटी का वितरण किया। जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर, कार्यक्रम में गुलजार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डॉ आराध्या राहुल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत भिलौनी में 15 जून को होगा प्रशासन तुंहर द्वार शिविर आयोजन –
      इसी प्रकार 15 जून को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भिलौनी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22 जून को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी में,  28 जून को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखरा में, 6 जूलाई को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत चारपारा में, 13 जूलाई को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत बिर्रा में, 20 जुलाई को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रसौटा में, 27 जुलाई को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत तरौद में, 3 अगस्त को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी  में, 10 अगस्त को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत बसंतपुर में, 17 अगस्त को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत चोरिया में, 24 अगस्त को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसला में और 31 अगस्त को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मधुवा में प्रशासन तुहंर द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के नागरिकों से शिविर में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की गई है।

See also  कांग्रेस टिकट पर सस्पेंस बरकरार, सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर ओबीसी कार्ड की चर्चा, बीजेपी ने बनाये रखा बैलेंस, अजा सीट के अलावा एक में सामान्य एक में ओबीसी उम्मीदवार उतरा मैदान में...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!