छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
Surajpur Crime : ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 22 आरोपियों को किया गिरफ्तार…
Surajpur Crime : ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 22 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Surajpur Crime : सूरजपुर। सूरजपुर जिले के खडगांव चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत केरता के डूबका पारा में जमीन विवाद के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि इस मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी शेष आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जो अधिकतर मामलों में घरेलू तनाव का कारण बनता है और इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हिंसा का रूप ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।



