Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुशासन तिहार : संभाग आयुक्त ने किया ग्राम पंचायत अमरताल में शिविर का निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार के तहत 11 अप्रैल तक जिले के सभी नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में समाधान पेटी स्थापित की गई है, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन डाल सकते हैं। संभागायुक्त बिलासपुर महादेव कावरे ने ग्राम पंचायत अमरताल में शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
     संभागायुक्त कावरे ने ग्राम पंचायत अमरताल में समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली एवं विभागवार पृथक कर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से चर्चा कर मांगों और समस्याओं की जानकारी ली एवं अधिक से अधिक लोगों को आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सुशासन तिहार को सफल बनाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को आवेदन देने के लिए किसी प्रकार का दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जाए एवं आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही अधिक से अधिक मुनादी एवं प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

See also  Naxal Operation : माओवादी मोर्चे को बड़ा झटका, स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना ने किया सरेंडर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!