Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ट्रेडिंग कंपनी में तीन गुना ब्याज दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपए का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। ट्रेडिंग कंपनी में तीन गुना ब्याज दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपए का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी रितेश यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत 22 जुलाई 2024 को नकुल साहु निवासी जांजगीर द्वारा ट्रेडिंग कम्पनी में रकम जमा करने पर अधिक व्याज मिलेगा तथा 45 दिन बाद 12% ब्याज 25 माह तक देने तथा 03 लाख का 09 लाख रूपये मिलने का झांसा देकर 03 लाख रूपये ले लिया दिनांक 22 जुलाई 24 को 02 लाख नगद व 24 जुलाई 24 को 50 हजार नगद एवं 50 हजार आनलाईन पेमेंट लिया था। प्रार्थी को समय पर लाभांश की राशि नही मिलने तथा बांड या कोई रसीद नही मिलने पर आरपी से रकम की मांग करने पर टालमटोल कर रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 798/2024 धारा 318 (4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी नकुल साहु को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने किया गया तथा आरोपी के कब्जे से एक मोबाईल रेडमी को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, रामप्रसाद बघेल आर. विरेंद्र कुमार भैना का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सभापति राजकुमार की अगुवाई में सरपंच, पंच सहित सैकड़ों ग्रामीण भाजपा शामिल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भगवा गमछा पहनाकर किया स्वागत..

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!