Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बहुत हुई मंहगाई की मार, बस करो मोदी सरकार – प्रिंस शर्मा, शव यात्रा निकालकर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध…

जांजगीर-चांपा। केन्द्ध की मोदी नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में 50 रूपये प्रति सिलेण्डर वृद्धि किये जाने के विरोध और रसोई गैस की बढ़ी हुई दाम को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व एवं विधायक व्यास कश्यप, वरिष्ठ इंकानेता दिनेश शर्मा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, उपाध्यक्षद्वय विवेक सिसोदिया व रफीक सिदिदकी, महामंत्री शिशिर द्विवेदी व अजीत सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, जिला युवा कांग्रेस के विधासभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला, पार्षद विष्णु यादव, श्रीमती रक्षा सिंह, रेखा सोनवान, देवराज सिंहचंदेल, अरमान खान, जगदीश्वरी सूर्यवंशी, मनोरमा पाटेकर, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह राजपुत, धीरज सिंह बैस, चन्द्र प्रकाश ओग्रे भाकू, भोलू यादव एवं सैकड़ों की तादात में उपस्थित कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेसजन की उपस्थिति में घरेलू गैस सिलेण्डर की अर्थी के साथ प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर नगर के कचहरी चौक से चलकर अंबेडकर प्रतिमा स्थल होते हुए कचहरी चौक में गोपाल धीवर द्वारा मुण्डन कराकर पिण्ड दान पंडित त्रियुगी महाराज के मंत्रोच्चार के साथ अग्नि के हवाले कर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केन्द्र की गारंटी वाली मोदी सरकार एवं राज्य की सुशासन वाली विष्णुदेव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विश्व में कच्चे तेल की कीमत अपने सबसे निम्नतम 42 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद रसोई गैस के दाम में 50 रूपये की वृद्धि कर मंहगाई की मार झेल रहे लोगों के घाव में नमक छिड़कने के अलावा कुछ नहीं है। हर आम चुनाव में प्रधानमंत्री और भाजपा के नेताओं द्वारा मंहगाई कम कर रसोई गैस 500 रूपये में देने की गारंटी दी जाती है लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही अपनी गारंटी और वादे को दर किनार कर हिन्दू-मुस्लिम मुद्दे को आगे कर आम जनता से जुड़ी समस्याओं से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। जब भी दाम बढ़ाये जाते हैं तो मोदीजी का नारा “बहुत हुई मंहगाई की मार, अबकी बार ..” याद आता है। हम कहना चाहते हैं “बहुत हुई मंहगाई की मार, बस करो मोदी सरकार’। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मांग की कि सरकार अपनी संवेदना दिखाते हुए जनता से किये गये अपने वादों को पूरा करते हुए विपरीत परिस्थिति में जूझ रहे आमलोगों को राहत दें और एलपीजी गैस के दाम कम करे। इस दौरान प्रमुख रूप से रफीक खान, पवन कश्यप, लच्छी लदेर, संतोष बबई, अनिल चौरसिया, प्रीतम कश्यप, बबला तिवारी, रामकुमार यादव,एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश तिवारी, प्रतीक सिंह, सौरभ सिंह, सत्ता राठौर, टिंकू यादव, दुष्यंत यादव, गुड्डु पठान, अनिल राठौर, संस्कार राठौर, दिलीप कश्यप, महेन्द्र कश्यप, शहबाज खान, राजा खान, अतिक कुरैशी, करण सिंह, हरेन्द्र बरेठ, हितेन हंसेलिया, संदीप लाठिया, विनय कुमार लदेर, प्रकाश लाठिया, प्रदीपटैगोर, रामकुमार वस्त्रकार, सत्यभामा टंडन, पवन कहरा, मिथुन राठौर, पिंटू श्रीवास, कुलदीप सिंह, कमल सिंह मरावी, जितेन्द्र दिनकर, रवि प्रकाश पाण्डेय, सूजल राठौर, हिमांशु शर्मा, सुभम रजत, आनुराग राठौर,प्रशांत सिंह, शांति कुमार साहू, आदित्य कश्यप, आशीष कश्यप, हर्ष शुक्ला, राहुल खरे, कमलेश ताम्रकार,राहुल राठौर, प्रियंका गढ़ेवाल, नीरा गढ़ेवाल, रजनी बाई, कौशल्या बाई, कौशल्या पाटेकर, सविता, अंजूलता,अमर कुमारी, सुखमत बाई, रीति, ललिता, आरती, जयवीर पाटेकर, वीर टंडन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

See also  सरगुजा एलिफेंट रिजर्व का रेंजर बना ठेकेदार,,रेंज कोई भी हो इन्ही की मशीनरी करती है काम, कोदौरा रेंज में हैं पदस्थ पर एलिफेंट रिजर्व के सभी गेम रेंजों से इनकी मशीनरी के होते हैं करोड़ों के बाउचर चार्ज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!