Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्टाप डेम के गुणवत्ताविहीन निर्माण से लोगों में रोष… ठेकेदार ने निर्माण स्थल पर नहीं लगाया है सूचना बोर्ड…

स्टाप डेम के गुणवत्ताविहीन निर्माण से लोगों में रोष

ठेकेदार ने निर्माण स्थल पर नहीं लगाया है सूचना बोर्ड

विकासखंड सक्ती के कोतरी नाला पर अचानकपुर में निर्मित स्टाफ डेम की लागत एक करोड़ 48 लाख 28 हजार की चढ़ रही गुणवत्ताविहीन के भेंट

सक्ति। विकासखंड सक्ती के कोतरी नाला पर अचानकपुर में निर्मित स्टाफ डेम का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको ठेकेदार मेसर्स आर बी कंस्ट्रक्शन के द्वारा बनाया जा रहा है पर निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्थल में बोर्ड नहीं लगे होने से लोगों को यह पता नहीं कि निर्माण किसी विभाग से हो रहा है। यहां कार्य कराने वाले मुंशी ने जलग्रहण योजना के तहत निर्माण कार्य होना बताया गया, किंतु गुणवत्ताविहीन कार्य को देखते हुए क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की लेकिन वे विभाग का पता नहीं लगा पाए। बहुत खोजबीन के बात पता चला कि स्टाप डेम का निर्माण जलग्रहण विभाग करवा रहा है। जब इस संबंध में स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा सिंचाई विभाग एसडीओ पीयूष एक्का से संपर्क किया गया तो वे इसे अपने विभाग से काम करना बताया वही सिंचाई विभाग के कार्य पालन अभियंता हितेंद्र राठौर है।

See also  Raipur:केंद्रीय कैबिनेट ने छग को दी दो नई रेल लाइनों को मंजूरी…

ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ताविहीन कार्य करने की आरोप

Advertisment

ग्रामीण भी संशय में इस मनमानी एवं मनमौजी निर्माण कार्य देख ग्रामीणों में भी आश्चर्य है। वहीं खुशी अवश्य है कि बिन मांगे मिलने वाला इस तोहफा से ग्रामीणों को अवश्य लाभ मिलेगा किंतु गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है कि ग्रामीणों को लाभांवित करने के लिए इस निर्माण कार्य किया जा रहा है,तो गुणवत्ता युक्त किया जाए,ताकि इससे लंबे समय तक क्षेत्रवासियों को लाभ मिल पाए।

स्टापडेम जिसके निर्माण में गुणवत्ता की हो रही अनदेखी

कम मात्रा में डाले जो रहे मटेरियल गुणवत्ता पर सवालिया निशान
यहां बन रहे स्टाप डेम की गुणवत्ता पर लोग सवाल उठाने लगे है लोगो का कहना है कि कम मात्रा में सीमेंट डाला जा रहा है साथ ही उच्च गुणवत्ता युक्त पत्थर और गिट्टी का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिससे क्रांक्रीट कमजोर हो रहा है लोगो का कहना है कि इससे इसकी मजबूती हो रही है। पहली बारिश में ही घुलने और बह जाने की आशंका है। क्योकि वहां फोर्स के साथ पानी आएगी, और स्टाप डेम के टूटने का खतरा रहेगा यहां के ग्रामीणों का कहना है कि जब इसे बनवाया ही जा रहा है तो मजबूती के साथ बनवाया जाना चाहिए ताकि ज्यादा समय तक ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो उनका कहना है कि स्टाप डेम की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। और यदि इसमें किसी प्रकार की कमजोरी पाई जाती है तो उसे तत्काल सुधरवाई जाए।

See also  मृत नर तेंदुए के पंजे काटने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

मौके पर रहकर काम नही करा रहे विभाग के अधिकारी कर्मचारी

आपको बता दे कि सिचाई विभाग के एक भी अधिकारी कर्मचारी स्टापडेम के निर्माण के पास एक भी मौजूद नही रहते है ठेकेदार के मुंशी के भरोसे करोड़ो का स्टापडेम बनाया जा रहा है अब इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर रहकर काम नही कराया जाएगा तो वह स्टापडेम कितना मजबूती से बन पायेगा।

वर्जन
स्टाप डेम की निर्माण कार्य मजबूती से बन रहा है कोई शिकायत नहीं है मौके पर जाकर निरीक्षण करते रहते है।
पीयूष एक्का
एसडीओ
सिचाई एवं जल संसाधन विभाग सक्ती

See also  शासकीय मिडिल स्कूल काँसा नवागढ़ में सम्पन्न हुआ पीटीएम कार्यक्रम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!