छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सभापति राजकुमार साहू ने की सौजन्य मुलाकात, विकास कार्यों एवं आगामी प्रस्तावित योजनाओं पर हुई चर्चा

जांजगीर-चांपा। रायगढ़ प्रवास के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने जगमोहन फ्यूल्स स्थित अपने कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में वर्तमान में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को दी। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों, जनहित से जुड़े कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की। इसके साथ ही राजकुमार साहू ने आगामी समय में क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली तथा जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह, नवल सिंह, दिलचंद बंजारे पार्षद, जगमोहन साहू, कामता साहू, सुरेश रघु, रमेश साहू, संजय राठौर, राज कमल कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।




