Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jab We Met के लिए Kareena Kapoor ने रखी थी शर्त, इस एक्टर को निकलवाकर कराई थी शाहिद की एंट्री…

17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘जब वी मेट’ इम्तियाज अली की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म में गीत का किरदार करीना कपूर ने निभाया था, जिसे आज तक याद किया जाता है। साथ ही शाहिद कपूर की एक्टिंग काफी अच्छी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए हीरो के तौर पर पहली पसंद शाहिद कपूर नहीं थे। इस बात का खुलासा इस एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

शाहिद की जगह जो एक्टर आदित्य का रोल निभाने वाले थे उनका नाम है बॉबी देओल। दरअसल अभिनेता ने Huffpost India के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि श्री अष्टविनायक नाम का स्टूडियो में उन्हें साइन करना चाहता था। इसके बाद एक्टर ने स्टूडियो को इम्तियाज अली का नाम सुझाते हुए कहा था कि उन्हें साइन कर लो उनके पास एक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है।

See also  मकर संक्रांति पर हरिद्वार के संत आपके द्वार,सत्संग आध्यत्म और योग से संवारें जीवन - कृष्ण बिहारी जायसवाल...

इस पर प्रोड्यूसर्स ने ये कहते हुए मना कर दिया था कि वो काफी महंगी फिल्म बनाते हैं। वहीं करीना के मना करने के बाद बॉबी प्रीति जिंटा के पास गए थे मगर वो 6 महीने बाद ही शूट पर आ सकती थीं। इसके कुछ दिन बाद एक्टर को खबर मिली की अष्टविनायक स्टूडियो इम्तियाज अली को साइन कर लिया है और करीना फिल्म कर रही हैं। अभिनेता को ये जानकार धक्का लगा था।

एक इंटरव्यू में निर्देशक इम्तियाज अली ने भी बात की थी और बताया कि क्यों बॉबी देओल इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए। उनके मुताबिक वो शुरू से ही बॉबी देओल के नाम को लेकर कन्फर्म थे। वो उनके काफी क्लोज हैं और उनके परिवार के भी। लिहाजा वो ये फिल्म बॉबी के साथ बनाना चाहते थे। उस वक्त इम्तियाज दूसरी फिल्म में बिजी थे लिहाजा उन्होंने जब वी मेट के प्रोजेक्ट को होल्ड कर दिया लेकिन कुछ साल बाद जब उन्होंने इस फिल्म को बनाने की ठानी तो उस वक्त बॉबी बिजी हो गए।

See also  मिलेट्स मिशन के अंतर्गत संचालित कैफे रच रहे हैं सफलता का कीर्तिमान, कोरिया मिलेट्स कैफे ने एक माह में अर्जित किया 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ....

वहीं इम्तियाज अली ने आगे ये भी बताया था कि उन्हें लग रहा था कि बॉबी फिल्म शुरू करेंगे। मगर उन्हें कई बड़े डायरेक्टर्स की फिल्में ऑफर हो रही थी। निर्देशक बोले, ‘वो कह रहा था कि इस फिल्म के बाद शुरू करेंगे, इस फिल्म के बाद करेंगे।’ इसके साथ ही इम्तियाज अली ने प्रीति जिंटा को लेकर कहा कि वो पहली ऐसी इंसान थीं, जिन्हें मेरी फिल्म ठीक लगी थी। इसलिए वो चाहते थे कि ‘जब वी मेट’ प्रीति और बॉबी के साथ बने। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!