Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मिलेट्स मिशन के अंतर्गत संचालित कैफे रच रहे हैं सफलता का कीर्तिमान, कोरिया मिलेट्स कैफे ने एक माह में अर्जित किया 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ….

मिलेट्स मिशन के अंतर्गत संचालित कैफे रच रहे हैं सफलता का कीर्तिमान

कोरिया मिलेट्स कैफे ने एक माह में अर्जित किया 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ

12 महिलाओं समेत 18 को मिला रोजगार, एक माह में 2 लाख रूपए का लाभ

लोगों को लुभा रहे हैं मिलेट्स से बने स्वादिष्ट व्यंजन, रीपा केंद्रों में बनाए जा रहे उत्पादों का भी विक्रय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने और प्रदेश में कुपोषण की दर को कम करने के उद्देश्य से मिलेट मिशन योजना की शुरूआत की गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलेट्स से बने ब्यंजनो को लोगों की थाली तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफ़े खोले जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में मिलेट्स कैफे की शुरूआत की जा रही है। योजना के अंतर्गत कोरिया जिले में भी 10 मई से कोरिया मिलेट्स कैफे का संचालन शुरू किया गया है। संचालन के एक माह के भीतर ही कोरिया मिलेट्स कैफे ने सफलता का नया कीर्तिमान रच दिया है।

Advertisment

कोरिया मिलेट्स कैफे ने 12 महिलाओं के साथ ही कुल 18 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है और इनके सामुहिक प्रयास से कैफे को एक माह में ही 2 लाख रूपए का शुद्ध लाभ हुआ है।

See also  शिक्षा के मंदिर में ‘अवैध वसूली’! स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य पर गिरी गाज

कोरिया मिलेट्स कैफ़े कोरिया जिले में ज्वार, बाजरा, रागी, झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी (लघु धान्य), कोदो, चेना (चीना), सामा या सांवा, कुटकी और जौ आदि मिलेट से बने लजीज ब्यंजनो जैसे डोसा, चीला, इडली, खीर, गुलाबजामुन, कूकीज, का स्वाद लेने का एक मात्र स्थान है। ये कैफे शुरू होने के पहले दिन से ही लोंगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है । यहां आने वाले उपभोक्ताओं के लिए मिलेट्स के स्वादिष्ट ब्यंजनो के साथ बैठने की बेहतरीन ब्यवस्था, उत्तम सर्विस और सेल्फी प्वाइंट का भी प्रबंध किया गया है। कैफे में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को म्यूजिक नाईट प्रोग्राम किया जाता है जिसकी वजह से लोग यहां आकर अपनी आउटिंग को मजेदार और खुशनुमा बनाते हैं।

See also  ठा. शिव चमन सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री

कोरिया मिलेट्स कैफ़े का संचालन रोशनी महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। विगत एक माह में समूह ने कैफे का संचालन करते 2 लाख रूपए की आय अर्जित करते हुए भविष्य की नई संभावनाओं को जन्म दिया है। इससे मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को अपने उत्पाद बेचने का स्थान प्राप्त हुआ है तो दूसरी तरफ कैफे में कार्यरत लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक नया रास्ता भी मिला है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!