Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मकर संक्रांति पर हरिद्वार के संत आपके द्वार,सत्संग आध्यत्म और योग से संवारें जीवन – कृष्ण बिहारी जायसवाल…

कोरिया-बैकुंठपुर। भारत स्वाभिमान न्यास कोरिया और पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से संबद्ध और परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज के निर्देशानुसार उनके परम शिष्य मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ परमार्थ देव जी महाराज का शुभागमन हमारे कोरिया जिले में हो रहा है। जिसका आयोजन स्थल देवराहा बाबा परिसर प्रेमाबाग बैकुंठपुर सुनिश्चित किया गया है। जिसमे 14 जनवरी को सुबह 6 बजे से 7:30 तक संभाग स्तरीय इंटीग्रेटेड योग शिविर आयोजित किया जाएगा। उसी दिवस प्रातः 8 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों और पूजा स्थलों में स्वच्छता सप्ताह मनाया जायेगा और सभी मंदिरों पूजा स्थलों में साफ सफाई की जाएगी। तीसरी पाली में 14 तारीख मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मध्यान्ह 11 बजे देवराहा बाबा परिसर में हरिद्वार से पधारे पूज्यनीय स्वामी जी का उद्बोधन और विशिष्ट जनों से चर्चा तथा कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित होगा। तत्पश्चात 14 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 2 बजे भोजन,प्रसाद पश्चात स्वामी जी का प्रस्थान निर्धारित किया गया है। जिस कार्यक्रम में भाजपा कोरिया जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने जिले के समस्त सम्माननीय नागरिक बंधुओं बहनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए आग्रह किया है की सत्संग,योग,आध्यात्म से स्वस्थ समृद्ध जीवन और सनातन परंपरा का अलख जगाते हुए अगली पीढ़ी को स्वस्थ सुखमय जीवन सहित सनातन संस्कार के लिए प्रेरणा के सहभागी बनें। और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आप सभी अपनी उपस्थिति देकर हरिद्वार से पधारे स्वामी जी महाराज के सानिध्य प्राप्त करें।

See also  पुटपुरा में बिजली व्यवस्था ठप, 6 माह से खराब ट्रांसफॉर्मर—ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!