Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जुआ खेलने वाले 05 आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 05 आरोपी को गिरफ्तार किया है। 27 दिसंबर 2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी तालाब के पास रूपए पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। पाया गया कि आरोपीगण अजय साहू उम्र 31 वर्ष साकिन कीर्तिनगर वार्ड क्रं 11 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर, शिव कुमार चौहान उम्र 33 वर्ष साकिन कोटमीसोनार वार्ड क्रं 19 थाना अकलतरा, राहुल टाण्डी उम्र 25 वर्ष साकिन कीर्तिनगर वार्ड क्रं 11 थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर, गांधीदास मानिकपुरी 38 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा, निखिल कुमार श्रीवास उम्र 20 वर्ष साकिन गतौरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर को जुआ खेलते पाया गया ।जिसके कब्जे से 04 नग मोबाईल  नगदी 19500 रुपए एवं 52 पत्ती तास, बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 613/2024  धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरी.पारस पटले, सउनि के.के.कोसले थाना अकलतरा एवं सायबर सेल से सउनि विवेक सिंह, प्र.आर मनोज तिग्गा, आर.रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, अर्जुन यादव शहबाज खान एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सरगुजा में नेताओं के बीच हुई मारपीट, हो रहा जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!