Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अमर सुल्तानिया, एक तरफा जीत के बाद संगठन से जुड़े हर एक सदस्य का किया धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित…

जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का अधिवेशन गुजरात के गांधीधाम में दिनांक 27 दिसम्बर को संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर के युवा, समाजसेवी अमर सुल्तानिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए। यह पहली बार है कि युवा शक्ति के इस संगठन की बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ को मिली है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के चुनाव में अमर सुल्तानिया ने एक तरफा जीत दर्ज की। अमर सुल्तानिया के जीत पर छत्तीसगढ़, उड़ीसा और मध्यप्रदेश सहित पूरे देश से बधाईयाॅ मिल रही है। अपनी जीत पर अमर सुल्तानिया ने संगठन से जुड़े हर एक सदस्य का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है।
अपनी जीत के बाद अमर सुल्तानिया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच पूरे देश में अपने समाजिक उत्थान के कार्यो के लिए सुप्रसिद्ध है और संगठन की गरिमा के अनुरूप ही वे वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में काम करेंगे। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से उन्हे यह बड़ी जीत मिली है। मै संगठन के द्वारा प्रदान की गई सभी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करूंगा।
अमर सुल्तानिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने से अंचल में इस संगठन पर व्यापक असर नजर आयेगा। उनके नेतृत्व में संगठन के काम तेजी से होंगे साथ ही संगठन को मजबूती मिलेगी। युवाओं की बड़ी टीम अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में समाज सेवा के कामों में हमेशा से सक्रिय रही है जिसका लाभ भी अब क्षेत्र में संगठन को मिलेगा। अमर सुल्तानिया ने इस संबंध में भी कहा है कि मै मारवाड़ी युवा मंच को नई ऊचांईयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हॅू।

See also  आया है सो जाएगा राजा रंग फकीर -राजेश्री महन्त, शोक संतप्त परिवार से मिले महन्त महाराज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!