Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

“फेर झन आबे” – छत्तीसगढ़ी हॉरर वेब सीरीज़ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, रहस्य और डर की परतें खोलने को तैयार

CG CINEMA NEWS : छत्तीसगढ़ की कला और सिनेमा को एक नया और रोमांचक आयाम देते हुए Maya TV Originals और Idiot Box प्रस्तुत कर रहे हैं एक दमदार हॉरर वेब सीरीज़ – “फेर झन आबे”। इस वेब सीरीज़ का ट्रेलर आज आधिकारिक रूप से रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

“फेर झन आबे” का शाब्दिक अर्थ है – फिर मत आना। यह शीर्षक ही अपने आप में डर, रहस्य और मनोवैज्ञानिक थ्रिल का संकेत देता है। छत्तीसगढ़ी भाषा में बनी यह वेब सीरीज़ ना सिर्फ स्थानीय संस्कृति से जुड़ी है, बल्कि हॉरर शैली को भी गंभीरता और नयापन के साथ प्रस्तुत करती है।

See also  एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त  मुख्य अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई...

इस परियोजना का निर्माण संजय लाल ने किया है, और निर्देशन की कमान संभाली है गौरव रत्नाकर ने। कहानी, पटकथा और संवाद गौरव रत्नाकर और राहुल यादव की संयुक्त रचना है, जो हर फ्रेम में दर्शकों को बांधे रखने का दावा करती है।

वेब सीरीज़ में शामिल प्रमुख कलाकारों में हैं –

दीपाली वर्मा, वेद मैत्री, दिव्यप्रकाश गवेल, सरु दुबे, नरेंद्र पटनारे, मोहम्मद शब्बीर, गोपेश कुमार और प्रशांत शर्मा। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में गंभीरता और प्रामाणिकता के साथ अभिनय किया है।

Advertisment

तकनीकी पक्ष भी मजबूत है:

छायांकन (D.O.P) – बंटी साहू

संपादन – प्रशांत शर्मा

बैकग्राउंड स्कोर – गौरव रत्नाकर एवं लक्ष्मीकांत वर्मा

See also  उजियारा : प्रदेश के छात्र-छात्राओं को रुचि अनुरूप कैरियर चुनने में मिलेगी मदद, शिक्षक करेंगे काउंसिलिंग, मास्टर ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण...

डबिंग व मिक्सिंग – लक्ष्मीकांत वर्मा

डिजिटल प्रमोशन – आयुष्मान वर्मा

पोस्टर डिज़ाइन – उदय उपाध्याय

कार्यालय प्रबंधन – सुरेश दुर्गा

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नया आयाम देने वाली यह हॉरर सीरीज़ जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। ट्रेलर देखकर ही यह साफ है कि “फेर झन आबे” दर्शकों को रहस्य और डर की ऐसी दुनिया में ले जाएगी, जहां सांसें थम जाएंगी और आंखें स्क्रीन से हटेंगी नहीं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!